sarso report today : सरसों की आवक 2 लाख बोरी घटी, बुआई अब तक 46 प्रतिशत कम

sarso report today : सरसों की आवक बाजार में निरंतर कम हो रही है। सरसों की आवक में दो लाख बोरी की कमी दर्ज की जा चुकी है। दूसरी तरफ सरसों के भाव में तेजी बनी हुई है। वहीं, सरसों की बिजाई के अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 46 प्रतिशत बुआई पिछले साल की तुलना में कम है। हालांकि किसान बिजाई कर रहे हैं और नवंबर के अंतिम सप्ताह तक बुआई की जाएगी, जिससे यह आंकड़ा बढ़ सकता है। चलिए जानते हैं सरसों की रिपोर्ट के के बारे में विस्तार से-

sarso report today लेख का उद्देश्य

sarso report today लेख सरसों की बाजार में उपलब्धता और भविष्य में सरसों की डिमांड व सप्लाई को लेकर एक विस्तृत कवरेज है। इसमें सरसों के आज के भाव का भी जिक्र मिलेगा। वहीं सरसों की बिजाई की अब तक की रिपोर्ट भी देखने को मिलेगी। साथ में सरसों की आवक का तुलनात्मक अध्ययन मिलेगा, जिसके आधार पर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सरसों की आगे कितनी डिमांड व सप्लाई रह सकती है। सरसों तेल की कीमतों पर इसका क्या असर पड़ सकता है, यह भी आप इस लेख के माध्यम से पढ़ेंगे। सरसों की डिमांड और सप्लाई से बाजार में सरसों के तेल के भाव तय होते हैं। इसके अलावा लेख के माध्यम से इसपर भी ध्यान दिया जाएगा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार से सरसों व सरसों तेल भाव पर किस प्रकार से असर पड़ सकता है। पिछले एक सप्ताह से लेकर आगामी सप्ताह तक का इसमें विश्लेषण होगा। इस लेख का उद्देश्य किसानों से लेकर व्यापारी व आम नागरिक को सरसों के तेल की संभावित कीमत, सरसों तेल की वर्तमान कीमत, सरसों का मंडी भाव, सरसों का उत्पान आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देना है।

sarso report today Overview

Article Titlesarso report today
Aimकिसानों व आम नागरिक को सरसों मार्केट के बारे में विस्तृत जारकारी
सरसों की आवक का हाल2 लाख बोरी घटी
सरसों की बिजाईअभी तक 46 प्रतिशत कम
सरसों का बीजClick Here
सरसों का भावClick Here
Home pageClick Here
Other LinkClick Here

सरसों की क्या चल रही है आवक

सरसों की ताजा साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार सरसों की आवक में गिरावट हुई है। त्योहारी सीजन, मांग अधिक और आवक में भारी गिरावट से सरसों की कीमत तेज हुई है। गत सप्ताह सरसों की आवक 15 लाख बोरी रिकॉर्ड की गई थी। परंतु, इस सप्ताह में सरसों की आवक 13 लाख बोरी रह गई है। सरसों की आवक में आगे और भी गिरावट आने की उम्मीद है। 23 से 30 अक्टूबर के बीच में ये 13 लाख बोरी आवक दर्ज की गई है। सरसों की आवक कम होने का सीधा सीधा असर सरसों के तेल पर भी पड़ेगा। 2 लाख बोरी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो यह भी दिखा रहा है कि स्टॉक लगातार खाली होता जा रहा है। सरसों का भाव आने वाले दिनों में और अधिक भी बढ़ सकता है।

सरसों की बिजाई कितनी हुई है

सरसों की बिजाई की बात करें तो अभी बिजाई का समय चल रहा है। पछेती फसल की बिजाई जारी है। वहीं, अगेती फसल की बिजाई हो चुकी है। सरसों की बिजाई को लेकर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में देश में अब तक 20.50 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुवाई की जा चुकी है। पिछले साल इसी अवधि में और 30.7 लाख हेक्टेयर सरसों की बिजाई की गई थी जो कि इस बार 40% कम है। कम बिजाई के पीछे पिछले दिनों आई बारिश को भी माना जा रहा है, जिससे सरसों की बिजाई योग्य भूमि में नमी अधिक बढ़ गई। अब किसान सरसों की पछेती फसल की बुवाई कर रहे हैं। वर्तमान में जो आंकड़े आ रहे हैं, उसमें इजाफा होने की प्रबल संभावना है, क्योंकि अब तक सरसों के बिजाई के आंकड़े पूरी तरह से रजिस्टर नहीं हुए हैं। जैसे-जैसे आंकड़े सामने आएंगे, हम आपको वह रिपोर्ट देते रहेंगे। इस बार सरसों की बजाई पिछले साल की अपेक्षा में अधिक होने की संभावना जताई जा रही थी, इसके पीछे सरसों के भाव को माना जा रहा है। वहीं अल नीनो का प्रभाव भी देखने को मिला है, जिसकी वजह से कई इलाकों में फसल चक्र पर प्रभाव पड़ा है।

Sarso MSP में 413 रुपए की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार की तरफ से सरसों के एमएसपी में इजाफा किया गया है। सरसों के भाव में इससे निश्चित तौर पर इजाफा होगा। सरसों का MSP पिछले साल 6200 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे अगले साल के लिए बढ़ाकर 6613 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। यानी प्रति क्विंटल 413 रुपये का बड़ा इजाफा किया गया है। इस बार सरसों के सीजन के दौरान सरसों की बिकवाली एमएसपी से अधिक पर ही हो रही थी, ऐसे में किसान सरसों के भाव से आकर्षित होकर अधिक हेक्टेयर में सरसों की बिजाई भी कर सकते हैं। हालांकि, अगले साल तक भाव क्या रहता है यह कई कारकों पर निर्भर करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय खाद्य तेल की आवक भी शामिल है। वहीं सरसों तेल का निर्यात भी इसमें अहम रोल निभाएगा। बता दें कि अक्टूबर महीने में मलेशिया की तरफ से 45.41% अधिक पाम तेल का निर्यात किया गया है। अगर समुद्री रास्ते पूरी तरह से खुल जाते हैं और व्यापार प्रभावित नहीं होता है तो पाम आयल का आयात सरसों के तेल की बाजार कीमतों पर प्रभाव डाल सकता है।

क्या चल रही है मार्केट में Sarso ki kimat

मार्केट में सरसों की कीमत काफी हाई चली हुई है। अलग-अलग मंडी में भाव अलग मिल रहा है। जयपुर के मंडी में सरसों का भाव 9400 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। वहीं, भरतपुर मंडी में सरसों भाव 8950 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। प्लांट भाव की बात करें तो सलोनी प्लांट पर 10225 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। वहीं, अदानी प्लांट पर 9400 से लेकर 9500 प्रति क्विंटल तक सरसों का भाव बना हुआ है।

क्या चल रही है सरसों के तेल की कीमत

सरसों के तेल की कीमत की बात करें तो अलग-अलग जगह सरसों के तेल की कीमत अलग है। जयपुर में कच्ची घानी के सरसों का तेल 18250 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं, साधारण सरसों का तेल 18050 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। ऐसे में भविष्य में सरसों के तेल की कीमत और अधिक बढ़ सकती है। रिटेल प्राइस की बात करें तो सरसों के तेल का भाव 210 रुपये प्रति लीटर से अधिक ही बना हुआ है।

आगे क्या रह सकता है सरसों का बाजार

सरसों का बाजार निकट भविष्य में तेजी पकड़ सकता है, लेकिन दिवाली के बाद मुनाफा वसूली के चलते सरसों की कीमत में नरमी देखी जा सकती है। हालांकि, आवक जिस प्रकार से कम हो रही है और इस साल जिस प्रकार से भाव लगातार बढ़ रहे हैं, ज्यादा बड़ी कमी आने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मार्केट पर भी नजर रखने की आवश्यकता है जो काफी हद तक बाजार को प्रभावित करता है।

Important Links

सरसों का बीजClick Here
सरसों का भावClick Here
Home pageClick Here
Other LinkClick Here

sarso report today निष्कर्ष

sarso report today की बात संक्षिप्त में करें तो सरसों की आवक कम हो रही है। सरसों की आवक कम होने से सरसों के रेट बढ़ रहे हैं। सरसों तेल का भाव भी इससे बढ़ रहा है। सरसों की बिजाई इस बार पिछले साल की अपेक्षा काफी कम हुई है। सरसों की बिजाई प्रभावित होने का कारण मौसम को माना जा रहा है। सरसों की बिजाई जारी है। पिछले साल की अपेक्षा अब तक 46 प्रतिशत कम बिजाई हुई है। वहीं, सरसों की आवक की बात करें तो पिछले सप्ताह की तुलना में 2 लाख बोरी सरसों की आवक कम हो चुकी है। सरसों का तेल मंडी में 9400 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच चुका है तो सलोनी प्लांट में सरसों का भाव 10225 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच चुका है। सरसों का थोक भाव 18000 से ऊपर चल रहा है, वहीं सरसों का रिटेल भाव 210 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चल रहा है।

sarso report today FAQs

सरसों की अब तक कितनी बिजाई हुई है?
सरसों की बिजाई 30 अक्टूबर तक 20.50 लाख हेक्टेयर में हुई है।

सरसों की आवक कितनी हुई है?
सरसों की आवक 23 से 30 अक्टूबर तक 13 लाख बोरी हुई है। इसमें पिछले सप्ताह के मुकाबले 2 लाख बोरी की गिरावट देखी गई है।

सरसों का मंडी भाव क्या चल रहा है?
सरसों का मंडी भाव 9400 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है।

सरसों का प्लांट भाव क्या है?
सरसों का प्लांट भाव 10225 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है।

सरसों तेल का थोक भाव क्या है?
सरसों तेल का थोक भाव 18050 रुपये से 18250 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है।

सरसों तेल का रिटेल प्राइस क्या चल रहा है?
सरसों तेल का रिटेल प्राइस 210 रुपये लीटर के आसपास चल रहा है।

Leave a Comment