नई सरसों की आवक से पहले ही बाजार में दाम हुए धड़ाम, जानिये देशभर की मंडियों में सरसों भाव

Sarso Bhav Today 27 January 2026 : सरसों की कीमतों में लगातार चल रही तेजी पर विराम लग गया है। सरसों के दामों में बाजार में नई सरसों आने से पहले ही ब्रेक लग गए हैं। दाम गिरने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। अलग-अलग मंडियों में सरसों की कीमत एमएसपी से भी नीचे पहुंच गई है। हालांकि कुछ मंडियों में दाम एमएसपी से ऊपर भी हैं। चलिए जानते हैं आज के सरसों मंडी भाव

क्यों आई सरसों की कीमतों में गिरावट
सरसों की कीमतों में गिरावट आने का एक कारण पिछले दिनों हुई बारिश के कारण व्यापार का प्रभावित होना माना जा रहा है। वहीं तीन दिन की छुटि्टयों में बाजारों में व्यापारी कम पहुंचे, जिस कारण भी कीमतें थोड़ी कम हुई है। वहीं, कुछ कुछ जगहों पर नई सरसों आने का इंतजार किया जाने लगा है, ताकी वह उचित दामों पर खरीदी जा सके।


मंडियों में सरसों के भाव
छत्तीसगढ़ की राजनंदगांव मंडी में सरसों की कीमत 5000 हजार रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई। यह एमएसपी से बहुत कम है। सरकार की ओर से 2025-26 के लिए 5950 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय की गई थी। वहीं, नई सरसों के लिए 2026-27 में एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। अन्य मंडियों में भी सरसों की कीमतें काफी कम हुई है।

गुजरात की मंडियों में सरसों भाव
जिला मंडी भाव
मेहसाणा उनावा मंडी 4775 से 6055
मेहसाणा मेहसाणा 3000 से 6330
पतन पटन 5000 से 6540
बनासकांठ थारा 5125 से 5560
गांधीनगर मनसा 4500 से 5990
कच्छ रपार 6000 से 6000
सुरेंद्रनगर ध्रांगध्रा 6280 से 6280
बनासकांठ पालनपुर 5650 से 5650
बनासकांठ थरद (राह) 6250 से 6450
मोरबी हलवद 5150 से 7520
मेहसाणा उंझा 5500 से 6375
मेहसाणा विसनगर 4250 से 6355
साबरकांठा तलोद 4900 से 5330
मेहसाणा मेहसाणा (जोर्नांग) 4500 से 5355
बनासकांठ दीसा 5500 से 6695

हरियाणा की मंडियों में सरसों भाव
हरियाणा में फिलहाल सरसों की औसत कीमत 6572 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है। वहीं हरियाणा में सरसों की न्यूनतम कीमत 6145 रुपये प्रति क्विंटल है, जोकि नई एमएसपी से कम है। वहीं, बाजार में सरसों की अधिकतम कीमत 7000 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है। महेंद्रगढ़-नारनौल की अटेली मंडी में सरसों की कीमत 7000 रुपये क्विंटल दर्ज की गई है। वहीं, अंबाला की नारायणगढ़ मंडी में सरसों की कीमत 6145 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है।

मध्यप्रदेश में सरसों का भाव
ग्वालियर में सरसों का भाव 6745 से 6970, अनूपपुर मंडी में सरसों की कीमत 5500, शिवपुरी की बराड़ मंडी में 6300, सिवनी की बरघाट मंडी में काली सरसों 4900 से 5000 रुपये क्विंटल दर्ज की गई है। मंडला की बिछिया मंडी में 6025 तो टीकमगढ़ की खरगापुर मंडी में भाव 5800 से 6375 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। वहीं, भिंड की लहर मंडी में कीमत 6390 से 6626 रुपये क्विंटल, यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर भाव दर्ज किया गया है। ग्वालियर की लश्कर मंडी में भी एमएसपी से ऊपर 6685 से 6970 रुपये क्विंटल भाव दर्ज किया गया है। छतरपुर लवकुश नगर में 5975 से Rs 6100, भिंड की मोव में 6350 से 6830 व सतना की नागोड मंडी में 6150 से 6211 रुपये प्रति क्विंटल दाम रहा है। वहीं, एमपी में सबसे कम दाम सतना की मंडी में 2125 रुपये क्विंटल तक दर्ज किया गया। हालांकि यहां का अधिकतम दाम 6600 रुपये प्रति क्विंटल रहा है। वहीं, श्योपुर की विजयपुर मंडी में सरसों का भाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के मुंबई में सरसों की कीमत 6500 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। पंजाब की फाजिल्का की अबोहर मंडी में सरसों का भाव 6237 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया है।

राजस्थान में सरसों भाव
क्षेत्र मंडी भाव
टोंक मालपुरा 6900 से 7200
गंगानगर घरसाना 6219 से 6767
झालावाड़ 6100 से 6180
गंगानगर अनूपगढ़ 6374 से 6374
हनुमानगढ़ गोलूवाला 6206 से 6426
टोंक देवोली 5551 से 6840
टोंक उनियारा 6576 से 6613
करौली हिंडौन 6290 से 7080
झालावाड़ भवानी मंडी 5000 से 6751
झालावाड़ इकलेरा 5800 से 6450
झालावाड़ खानपुर 5000 से 6840
बरन आट्रू 6230 से 6722

यूपी में सरसों भाव
उत्तर प्रदेश में सरसों की कीमतें अच्छी चल रही हैं। यहां ज्यादातर मंडियों में भाव एमएसपी से ऊपर है। उत्तर प्रदेश की मंडी कानपुर देहात की पुखरायां मंडी में सरसों की कीमत 6700 रुपये से 6720 रुपये प्रति क्विंटल रही है। कानपुर की वरिपाल मंडी में सरसों की कीमत 6000 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल चली गई है। उत्तर प्रदेश की हमीरपुर की भरुआसुमेरपुर मंडी में दाम 6500 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। कानपुर देहात की पुखरायां मंडी में सरसों की कीमत 6680 से 6710 रुपये प्रत क्विंटल व बाराबंकी की सफदरगंज मेंडी में सरसों की कीमत 6750 से 6750 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है।

पश्चिमी बंगाल में सरसों भाव
पश्चिम बंगाल में सरसों का औसत भाव 6266 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। यहां पर न्यूनतम भाव 6000 रुपये प्रति क्विंटल तो अधिकतम भाव 6600 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। बांकुड़ा की बिष्णुपुर मंडी में सरसों 6000 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है।
वहीं, पूर्व बर्धमान की गुस्करा मंडी में सरसों की कीमत 6000 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल की बांकुड़ा की खत्रा मंडी में दाम 6100 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं।

Leave a Comment