सरसों की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, जानिये सरसों के ताजा भाव

Sarso Bhav Today : सरसों की कीमतों में 26 जनवरी को बड़ी बढ़ौतरी देखने को मिली है। सरसों की कीमतों ने एमएसपी की दीवार को तोड़ते हुए रिकॉर्ड कायम किया है। सरसों के भाव इस सीजन के ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं। सरसों के बाजार में उछाल आने से किसानों की खुशी भी बढ़ी है। मांग को देखते हुए किसान मान रहे हैं कि नई पैदावार आने पर किसानों को भी इस उछाल का लाभ मिलेगा।

किसानों की हुई चांदी
सरसों के भाव बढ़ने से उन किसानों की चांदी हो गई है, जिन्होंने अपनी सरसों की फसल को रोक कर रखा था। हालांकि यह आंकड़ा बहुत छोटा है, लेकिन जितना भी है किसानों के लिए अच्छा है। भविष्य में भी सरसों की कीमतों में तेजी बरकरार रहने की किसान उम्मीद लगाए हुए हैं।

क्यों बढ़ रही है सरसों की कीमत
सरसों की कीमत बढ़ने के पीछे सीधा और स्पष्ट कारण सरसों की आवक कम होना और मांग निरंतर तेज रहना ही है। दूसरी तरफ शादी विवाह समारोह में खाद्य तेल के रूप में सरसों के तेल का उपयोग बढ़ना तय है। इससे बाजार में सरसों तेल की मांग तेज होने से भी सरसों की कीमतों पर असर दिख रहा है। सरसों के स्टॉक सीमित हैं।

कहां पहुंच गई सरसों की कीमत
सरसों की कीमत हर बाजार में अलग अलग है। रोजाना कीमत तेजी की ओर जा रही है। आज सरसों का अधिकतम भाव 9500 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। सरसों का 2025-26 का एमएसपी 5950 रुपये रखा गया था, जिससे यह करीब 50 प्रतिश से भी ज्यादा है। वहीं, नई एमएसपी 6200 रुपये तय की गई है, इससे भी यह भाव 50 प्रतिशत ज्यादा। चलिए देशभरी की मंडियों में सरसों की कीमतों के बारे में जानते हैं-

पश्चिम बंगाल में सरसों का भाव
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में सरसों का भाव 6200 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है और बांकुड़ा जिले की बांकुरा सदर मंडी में सरसों का भाव 5800 से 6200 रुपये, बिष्णुपुर मंडी में 6000 से 6600 रुपये,दुर्गापुर मंडी में 6200 से 6500 रुपये, गुस्करा मंडी में 6000 से 6200 रुपये, कंडी मंडी में सरसों का भाव 6800 से 6900 रुपये प्रति क्विंटल, खत्रा मंडी में सरसों का भाव 6000 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल पर दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश में सरसों के भाव
उत्तर प्रदेश में सरसों के भाव की बात करें तो यहां के आगरा जिले की खैरागढ़ मंडी में काली सरसों का भाव 6400 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है और प्रतापगढ़ मंडियों में सरसों 6850 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचा जा रहा है। पुखरायां मंडी में 6700 से 6730 रुपये,ललितपुर मंडी में 6260 से 6350 रुपये,औरैया मंडी में 6500 से 6700 रुपये, सीतापुर मंडी में सरसों का न्यूनतम भाव 6200 और अधिकतम भाव 7300 रुपये प्रति क्विंटल, जगनैर में सरसों का भाव 6200 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है।

उत्तराखंड में सरसों का भाव
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्षर मंडी में सरसों का भाव 5980 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है।

राजस्थान मंडियों में सरसों के भाव
मंडी भाव
बस्सी मंडी- 5901 से 5901
जयपुर मंडी- 5901 से 5901
बिजयनगर मंडी- 5585 से 5585
दूनी मंडी- 6150 से 6800
खेरली मंडी- 6367 से 6935
मालपुरा मंडी- 6650 से 6930
झालारापाटन मंडी- 5800 से 6400
कुकरखेडा मंडी- 6650 से 6650
बारान मंडी- 6240 से 6938
भवानी मंडी- 5151 से 6276
छाबड़ा मंडी- 6176 से 6639
इकलेरा मंडी- 5800 से 6400
भरतपुर मंडी- 6500 से 6800
खेरली मंडी- 6740 से 6950
बूंदी मंडी- 5856 से 6500

हरियाणा में सरसों का भाव
हरियाणा के हिसारी मंडियों में सरसों का भाव (Mustard price in Haryana) 6900 से 6900 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है और आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 6900 से 6900 रुपये, रेवाड़ी मंडी में 6300 से 6511 रुपये, शाहबाद मंडी में 5360 से 7232 रुपये, हिसार मंडियों में 6900 से 6900 रुपये प्रति क्विंटल पर दर्ज किया गया है और महेंद्रगढ़-नारनौल की मंडियों में प्रति क्विंटल सरसों 6400 से 6410 रुपये पर बेचा जा रहा है।

महाराष्ट्र में सरसों का भाव
महाराष्ट्र की मुंबई मंडियों में सरसों का भाव (Mustard price in Maharashtra) 6500 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल पर दर्ज किया गया है।

गुजरात मंडियों में सरसों का भाव
आज 26 जनवरी को गुजरात के कच्छ जिले की रपार मंडी में सरसों का भाव (Mustard seed price in Gujarat) 5605 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है और वडाली मंडी में 4500 से 4955 रुपये, कलोल मंडी में 5275 रुपये से 5505 रुपये, लखानी मंडी में सरसों का भाव 6457 से 6457 रुपये, भुज में प्रति क्विंटल सरसों 5250 से 5750 रुपये पर बेचा जा रहा है और राजकोट मंडी में सरसों का भाव 5575 से 6225 रुपये, जामनगर मंडी में सरसों का भाव 4500 से 6050 रुपये प्रति क्विंटल पर दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश मंडियों में सरसों का भाव
मंडी भाव
पोरसा मंडी- 6400 से 6400
राजनगर मंडी- 5825 से 6125
सबलगढ़ मंडी- 6665 से 6665
मुरैना मंडी- 6540 से 6700
सागर मंडी- 5950 से 6755
सैलान मंडी- 5400 से 5400
सतना मंडी- 6015 से 6600
सीहोर मंडी- 4675 से 4675
शाहगढ़ मंडी- 5987 से 6070
शाहडोल मंडी- 5800 से 5800
मन्दसौर मंडी- 5601 से 6455
श्योपुरकलां मंडी- 5400 से 6740
शिवपुरी मंडी- 5400 से 6900
विदिशा मंडी- 4250 से 6250

Leave a Comment