Vivo ने एक बार फिर मचा दिया धमाल, V70 सीरीज के दो फोन होंगे लॉन्च

Vivo New Update : वीवो ने एक बार फिर से मार्केट में धमाल मचा दिया है। बता दें कि कंपनी वीवो 70 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के दो फोन भारत में लॉन्च (Vivo New series) किये जाएंगे। इस फोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

वीवो कंपनी अब जल्द ही मार्केट में एक नया फोन लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की कीमत भी काफी कम होगी। कम कीमत में ही ये फोन आपको बंपर फीचर्स (Vivo New Phone Features) ऑफर करती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस शानदार फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।

प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट का फोन

वीवो ने हाल ही में कंफर्मेशन दे दी है कि कंपनी की नई सीरीज वीवो V70 (V70 series Launch date) बहुत जल्द ही भारत में लॉन्च की जाने वाली है। इस सीरीज के लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, इसके माध्यम से ये साफ हो गया है कि फोन का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। इस बार वीवो प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट (V70 series Price) कर रही है, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। वीवो V70 सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल होने वाली है। ये दोनों फोन वीवो V70 और वीवो V70 Elite होने वाले हैं। दोनों ही फोन फीचर्स (V70 series Features) के मामले में दमदार बताए जा रहे हैं और उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस की भी चाह रखते हैं।

Flipkart पर होगी फोन की धड़ाधड़ बिक्री

वीवो V70 सीरीज की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव किया जा चुका है। इसका मतलब है कि लॉन्च के बाद ये दोनों फोन फ्लिपकार्ट के जरिए ऑनलाइन खरीदे जा सकेंगे। फिलहाल वीवो (V70 series Price) ने लॉन्च डेट का कोई भी खुलासा नहीं किया है, हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले हफ्तों में कंपनी इस बारे में पूरी जानकारी दी जाने वाली है।

फोन का ऐसा होगा प्रोसेसर

वीवो ने इस बात को भी कंफर्म कर दिया है कि V70 सीरीज (V70 series) के दोनों फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लॉन्च किये जाने वाले हैं। वीवो V70 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट देखने को मिल जाएगा। हालांकि ज्यादा पावरफुल वीवो V70 Elite में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर ऑफर किया जाने वाला है। कैमरे (Vivo V70 Camera Setup) के बारे में बात करें तो फिर दोनों स्मार्टफोन में ZEISS ब्रांडेड कैमरा सिस्टम मिलेगा, जोकि वीवो की प्रीमियम फोन वाली पहचान बन चुका है।

फोन का डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स

जारी की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक वीवो V70 और V70 Elite दोनों में 6.59 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाता है। इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। साथ ही में कैमरा सेटअप (Vivo V70 Camera Quality) भी लगभग एक जैसा ही होने वाला है। पीछे की ओर ट्रिपल कैमरा, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) मिलने की संभावना लगाई जा रही है।

फोन के ये होंगे बाकी फीचर्स

वीवो V70 में आपको 6,500mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल जाएगी। जोकि 55W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली है। इसके साथ ही में इसमें आपको IP68 रेटिंग (Vivo V70 IP Rating) भी मिलने की संभावना है। इसकी वजह से फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहने वाला है। वीवो V70 Elite की बैटरी और चार्जिंग को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। फोन की कीमत के बारे में बात करें तो फिर रिपोर्ट्स के मुताबिक वीवो V70 सीरीज़ की कीमत (Vivo V70 Price) भारत में 55,000 रुपये से कम हो सकती है। ऐसे में कुल मिलाकर, वीवो V70 सीरीज उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आएगी जोकि प्रीमियम लुक, दमदार परफॉर्मेंस और बढ़िया कैमरा एक ही फोन के अंदर चाह रहे हैं।

Leave a Comment