sarso tel bhav : सरसों के तेल की डिमांड मार्केट में बढ़ गई है। डिमांड बढ़ने से सरसों तेल भाव में भी तगड़ी तेजी आ गई है। सरसों के तेल में तेजी के पीछे प्रमुख कारण लगातार सरसों तेल की खपत बढ़ना है। शादी समारोह के सीजन में खाने में सरसों के तेल की खपत ज्यादा हो रही है। इसके अलावा हर किसी की कीचन का प्रमुख तेल तो सरसों तेल है ही।
आयात भी हुआ महंगा
सरसों के तेल समेत बाकी तेलों की कीमत भी बढ़ रही है। सरसों का आयात महंगा हो रहा है। रुपये में डॉलर के मुकाबले काफी कमजोरी आई है। ऐसे में आयात महंगा हो गया है। जिससे सरसों की कीमत में सीधे तौर पर बढ़ौतरी होगी। इसक असर बाजार में कुछ ही दिनों में देखने को मिल सकता है।
नई फसल पर कम हो सकती है कीमत
सरसों एक सीजनल फसल है। सरसों की नई फसल मार्केट में आने वाली है। जब नई सरसों मार्केट में आएगी तो स्वभाविक रूप से इसके दाम गिर सकते हैं। हालांकि एमएसपी फिक्स होने के चलते सरसों तेल की कीमतों में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं लग रही है। चलिए जानते हैं हाल में मंडियों में सरसों के तेल की क्या कीमत चल रही है।
आज इस रेट मिल रहा है सरसों का तेल
पश्चिम बंगाल के बर्दवान की दुर्गापुर मंडी में आज 27 जनवरी 2026 को सरसों के तेल का रेट (sarso tel bhav) 16250 रुपये से लेकर 16500 रुपये प्रति क्विंटल है। पुरुलिया मंडी में सरसों के तेल का रेट 16960 रुपये से लेकर 17200 रुपये प्रति क्विंटल है। बलारामपुर मंडी में सरसों के तेल का रेट 19200 रुपये से लेकर 19600 रुपये प्रति क्विंटल है। कामरूप मंडी (mustard oil Price) में सरसों के तेल का रेट 16666 रुपये से लेकर 17666 रुपये प्रति क्विंटल है। सफदरगंज मंडी में सरसों के तेल का रेट 15200 रुपये प्रति क्विंटल है।
कल क्या थी सरसों तेल की कीमत
बलारामपुर मंडी में सरसों के तेल का रेट 19000 रुपये से लेकर 19500 रुपये प्रति क्विंटल (mustard oil Price in quintal) है। बीरभूम मंडी में सरसों के तेल का रेट 14600 रुपये से लेकर 14800 रुपये प्रति क्विंटल है। पुरुलिया मंडी में सरसों के तेल का रेट 17100 रुपये से लेकर 17150 रुपये प्रति क्विंटल है।
सैंथिया मंडी में सरसों के तेल का रेट 14600 रुपये से लेकर 14800 रुपये प्रति क्विंटल (mustard oil Price in Sainthia Mandi) है। कटवा मंडी में सरसों के तेल का रेट 15300 रुपये से लेकर 15450 रुपये प्रति क्विंटल है। दुर्गापुर मंडी में सरसों के तेल का रेट 16250 रुपये से लेकर 16600 रुपये प्रति क्विंटल है।