Sarso ka Bhav : सरसों की नई फसल पककर तैयार होने लगी है। देशभर की मंडियों में सरसों के दामों में काफी विविधता दिखाई दे रहा है। 28 जनवरी को यूपी, हरियाणा समेत कई मंडियों में सरसों एमएसपी से ऊपर तो राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में सरसों एमएसपी से नीचे बिक रही है।
मिले जुले चल रहे दाम
सरसों के दाम मंडियों में मिले जुले दिख रहे हैं। पिछले दिनों के मुकाबले दामों में कुछ कमी भी आई है। दाम गिरने का प्रमुख कारण सरसों तेल के मिल व्यापारियों की ओर से खरीद कम करना माना जा रहा है। अभी व्यापारी नई सरसों का इंतजार कर रहे हैं, ताकी किफायती दामों पर सरसों खरीदी जा सके। वहीं, कई राज्यों में मांग निरंतर बनी हुई है, जिससे सरसों की कीमतों में तेजी बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसों की कीमत
उत्तर प्रदेश की अलग अलग मंडियों में सरसों की अच्छी कीमत मिल रही है। 28 जनवरी को प्रदेश में सरसों के औसत दाम 6692 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश में सरसों का न्यूनतम दाम 6400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। वहीं, सरसों की सबसे ज्यादा कीमत 7050 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया है। आगरा की खैरागढ़ मंडी में सरसों 6400 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। वहीं, जगनैर मंडी में सरसों की कीमत 6200 रुपये से 6250 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है।
पश्चिमी बंगाल में सरसों की कीमत
पश्चिम बर्धमान की आसनसोल मंडी = 6250 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल
पश्चिम बर्धमान की दुर्गापुर मंडी = 6200 रुपये से 6475 रुपये प्रति क्विंटल
मुर्शिदाबाद की बेलदांगा मंडी = 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल
बांकुड़ा की बिष्णुपुर मंडी = 6000 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल
बर्दवान की दुर्गापुर मंडी = 6200 से 6475 रुपये प्रति क्विंटल
मुर्शिदाबाद की जियागंज मंडी = 6550 से 6650 रुपये प्रति क्विंटल
मुर्शिदाबाद की कंडी मंडी = 6800 से 6900 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान की मंडियों में सरसों की कीमत
राजस्थान की मंडियों में कुछ जगह सरसों की कीमत तय एमएसपी 5950 रुपये से कम रही है तो कुछ मंडियों में कीमत एमएसपी से ऊपर ही रही है। राजस्थान के जयपुर ग्रामीण की बस्सी मंडी में सरसों सबसे कम 5696 रुपये प्रति क्विंटल पर बिकी। वहीं, यहां पर अधिकतम दाम 6400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। वहीं, राजस्थान की ही कोटा मंडी में सरसों का औसत भाव 6500 रुपये प्रति क्विंटल रहा है। जयपुर की राजधानी मंडी में सरसों 6650 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी है।
मध्यप्रदेश में सरसों का भाव
मंडी भाव
अशोकनगर 5510 से 5590
बराड़ 6100 से 6200
बरघाट 5000 से 5100
बिछिया 6025
कोलारास 5450 से 5500
पोहारी 6550
सतना 6500 से 6600
विजयपुर 6750
नोट = भाव रुपये प्रति क्विंटल में है। मंडी में दाम समय समय पर बदले भी रहते हैं।
हरियाणा की मंडियों में सरसों के दाम
हरियाणा की मंडियों में सरसों के दामों में काफी विविधता नजर आ रहीहै। यहां सरसों के दाम 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुके हैं। प्रदेश में सबसे महंगी सरसों महेंद्रगढ़-नारनौल की अटेली मंडी है। यहां पर सरसों 7000 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच चुकी है। वहीं, अंबाला की नारायणगढ़ मंडी में सरसों 6145 रुपये प्रति क्विंटल बिकी है।
यमुना नगर की रादौर मंडी में सरसों 5500 से 6215 रुपये प्रति क्विंटल बिकी है। वहीं, अंबाला की नारायणगढ़ मंडी में सरसों 6145 रुपये प्रति क्विंटल पर बिकी है। यह कीमत नई एमएसपी 6200 से कम जबकि पिछली एमएसपी 5950 से ज्यादा है। कुरुक्षेत्र की ईस्माइलाबाद मंडी में सरसों 4800 से 6800, सिरसा मंडी में 6452, रेवाड़ी मंडी में 5952 से 6750, हिसार की हांसी मंडी में 6300 से 6501, कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मंडी में 5540 से 6920 रुपये रेट दर्ज किए गए हैं।
गुजरात में सरसों की कीमत
शहर मंडी भाव
मोरबी हलवद 5750 से 8200
राजकोट राजकोट 4750 से 6250
साबरकांठा मोडासा 4100 से 5025
बनासकांठ वडगाम 5000 से 5855
साबरकांठा मोडासा 4250 से 5200
कच्छ रपार 5450 से 5920
बनासकांठ धनेरा 5910 से 6505
बनासकांठ लखानी 6287 से 6287
पतन सीद्धपूर 4500 से 6425
गांधीनगर कलोल 4850 से 5875
बनासकांठ पंथवाड़ा 5000 से 6795