Sarso Bhav Today 29 January 2026 : सरसों की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। पिछले दिनों मौसम में हुए बदलाव व ओलावृष्टि ने सरसों की नई आवक में कमी होने का संदेह पैदा कर दिया है। सरसों की कीमतों में भविष्य में तेजी का ही अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल मंडियों में सरसों के दामों में काफी विविधता दिखाई दे रही है।
बाजार में आवक भी दिखी कम
सरसों की मंडियों में आवक भी कम रही है। नई सरसों आने में अभी समय है। फिलहाल मौसम ने बाजारों में सरसों की आवक को कम कर दिया है। वहीं, व्यापारी भी अब नई आवक का इंतजार कर रहे हैं, जिससे बाजारों में अब सरसों की खरीद में व्यापारियों ने कम रूचि दिखाई है।
सरसों की कीमतों में विविधता
सरसों की कीमतों में काफी विविधता दिखाई दे रही है। सरसों के दाम बाजारों के हिसाब से काफी अगल है। किसी राज्य में एमएसपी से नीचे तो किी में भाव एमएसपी के ऊपर चल रहे हैं। वहीं, न्यूनतम और अधिकतम दाम सरसों की क्वालिटी पर भी निर्भर कर रहे हैं।
छतीसगढ़ और पंजाब में सरसों की कीमत
छतीसगढ़ और पंजाब में सरसों की कीमतो में काफी अंतर है। पंजाब में सरसों की औसत कीमत 6390 रुपये प्रति क्विंटल रही है। यह दाम फाजिल्का की अबोहर मंडी में रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ की राजनंदगांव मंडी में सरसों की कीमत 5000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। वहीं, जशपुर की पत्थलगांव मंडी में सरसों की कीमत 5000 रुपये प्रति क्विंटल ही दर्ज की गई है।
गुजरात की मंडियों में सरसों के दाम
मंडी भाव
ध्रांगध्रा 5060 से 7780
मेहसाणा 2500 से 6300
उंझा 5055 से 6125
थारा 4950 से 5690
पंथवाड़ा 5000 से 6795
विसनगर 4000 से 6525
राजकोट 4750 से 6250
हलवद 5750 से 8200
मोडासा 4100 से 5025
रपार 5450 से 5920
तलोद 4500 से 5155
कलोल 4850 से 5875
मेहसाणा 4000 से 6305
धनेरा 5925 से 6505
हरियाणा में सरसों की कीमत
हरियाणा की मंडियों में सरसों की आवक कम रही है। प्रदेश में सरसों का औसत मूल्य 6850 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। सरसों में आज का न्यूनतम भाव 5500 रुपये प्रति क्विंटल तो सबसे उच्च बाजार भाव 7151 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया है। हिसार की मंडी में सरसों की कीमत 6091 से 6900 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। सिरसा की डबवाली मंडी में सरसों 5500 रुपये से 6450 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 7151 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया है।
मध्यप्रदेश में सरसों का भाव
मंडी भाव
शिवपुरी 4500 से 6555
पोहारी 5205 से 6710
छतरपुर 6100 से 6200
जावरा 5750 से 7000
श्योपुरकलां 5700 से 6790
अगर 3500 से 6390
गोहद 6255 से 6850
कोलारास 5805 से 6745
नागदा 5200 से 5200
कुरावर 5600 से 5600
लवकुश नगर 6100 से 6200
गंजबासौदा 5800 से 6840
गुना 5105 से 5325
सीहोर 4950
राजस्थान में सरसों भाव
राजस्थान की मंडियों में भी सरसों की कीमतों में तेजी दिखाई दी है। राजस्थान में सरसों का औसत मूल्य 6388 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। यहां पर सरसों की न्यूनतम कीमत 4800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। सरसों का उच्चतम दाम 7190 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। राजस्थान की गंगानगर की सूरतगढ़ मंडी में 6351 रुपये भाव दर्ज किया गया है। खेरली में सरसों 6780 से 7050 रुपये दर्ज किए गए हैं। वहीं, बस्सी में सरसों 5250 से 6356 रुपये दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश में सरसों
औरैया मंडी : 6500 से 6700
सफदरगंज मंडी : 6750 से 6750
लखीमपुर मंडी : 6830 से 7050
खैरागढ़ मंडी : 6400 से 6600
भरुआसुमेरपुर मंडी : 6500 से 6500
पुखरायां मंडी : 6700 से 6725
पश्चिमी बंगाल में सरसों की कीमत
पश्चिमी बंगाल की मंडियों में सरसों का औसत भाव 6562 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। सरसों की न्यूनतम कीमत 6000 तो अधिकतम कीमत 6900 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। वहीं, बिष्णुपुर (बांकुरा) मंडी में सरसों 6000 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल बिकी है। मुर्शिदाबाद की जियागंज मंडी में सरसों 6550 से 6650 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। मुर्शिदाबाद की कंडी मंडी में सरसों 6800 से 6900 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, बांकुड़ा की खत्रा मंडी में सरसों 6000 से 6600 रुपये दर्ज की गई है।