MCX Gold Silver Crash : बुरी तरह पीटे सोना-चांदी, न्यूनतम स्तर पर आया ग्राफ, पहले फ्लैट लाइन, फिर धड़ाम से गिरी कीमत

MCX Gold Silver Crash : एमसीएक्स पर सोने चांदी में बहुत बड़ी गिरावट आई है। सोना चांदी अपने न्यूनतम स्तर पर जा रहा है। सोने चांदी में आज कल से भी ज्यादा गिरावट आई है। चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट लोगों को परेशान करने वाली है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी कीमतों में कितना फेर बदल हो गया है।

सोने और चांदी में बड़ी गिरावट का क्या है कारण
सोने और चांदी में इतनी बड़ी गिरावट का प्रमुख कारण तो मुनाफा वसूली रहा, उसके साथ ही सभी बाजारों में उथल पुथल का माहौल भी गिरावट को जौर दे रहा है। सोने और चांदी में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आपात भाषण ने भी गिरावट कराई है। इसके सोने और चांदी की कीमतें एमसीएक्स और कॉमेक्स हर जगह बुरी तरह पीट गए हैं।

कितनी आई सोने में गिरावट
सोने और चांदी में कल रात की गिरावट के बाद फिर से रिकवरी हुई है। सोने की कीमतों में भयंकर मंदी आई है। सोना एमसीएक्स पर 1,55,600 के लॉ रेंज पर आ गया है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,68,000 रुपये आया है।

वहीं, सोने आ आज का ओपन प्राइस 1,67,899 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। सोने में कल 1,69,403 पर क्लॉजिंग हुई थी। शाम को 5 फरवरी की एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 1,56,001 रुपये प्रति दस ग्राम रही है। यह 13,402 हजार यानी की 7.91% की गिरावट पर आई है। ये दाम 3:26 बजे के हैं।

चांदी में 88 हजार से ज्यादा की गिरावट
चांदी की कीमतों में कल के हाई के मुकाबले 88 हजार से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 338000 रुपये प्रति किलो पर आकर रूक गई है और फ्लैट लाइन आ गई है। चांदी में यह बहुत बड़ा क्रैश है। आज चांदी का हाई प्राइस 3,89,986 रुपये प्रति किलो रहा है। चांदी सुबह 3,83,898 पर ऑपन हुई थी।

वहीं, कल चांदी 3,99,893 प्रति किलो पर ओपन हुई थी। चांदी की 5 मार्च की कीमत 3,32,000 रुपये प्रति किलो रही है। चांदी कल के बंद के मुकाबले 59,983 रुपये यानी कि 15 प्रतिशत की गिरावट पर आई है।

कॉमेक्स पर चांदी के दाम
चांदी आज कॉमेक्स पर 115.885 पर ऑपन हुई थी। वहीं, आज का अधिकतम भाव 118.45 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का न्यूनतम भाव कॉमेक्स पर 95.12 डॉलर पर आ गया है। इतनी बड़ी गिरावट विश्वभर में चर्चा का विषय बन गई है।

कॉमेक्स पर सोना
सोने की कीमतों में भी बड़ी कटौती हुई है। सोना 5,376.40 डॉलर पर खुला था। वहीं आज यह 5,440.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। आज सोने का न्यूनतम भाव 4,950.00 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, कल यह 5,318.40 पर बंद हुई थी। फिलहाल शाम साढ़े तीन बने 4,982.10 डॉलर प्रति औंस यानी 336.30 कम पर ट्रेड कर रहा है। यह -6.32% पर चल रहा है।

Leave a Comment