Mahindra Scorpio N : महिंद्रा ने एक बार फिर से भारतीय ओटो बाजार में धमाल मचा दिया है। बता दें कि अब कंपनी जल्द ही Mahindra Scorpio N Facelift को लॉन्च (Mahindra Scorpio N New Launch) करने जा रही है। इस गाड़ी को लेकर लोगों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं Mahindra Scorpio N Facelift का अपडेटिड मॉडल कैसा होगा।
जब भी बात कम कीमत में बेहतरीन कार को लेने की होती है तो लोगों के मन में सबसे पहले महिंद्रा का ही ख्याल आता है। महिंद्रा अब जल्द ही महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट वर्जन (Mahindra Scorpio N facelift version) को लॉन्च करने जा रही है। इस गाड़ी में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिल जाते हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से स्कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट वर्जन के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी में शामिल है महिंद्रा
भारत के प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा को शामिल किया गया है। कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्माता की ओर से जल्द ही Mahindra Scorpio N Facelift (Scorpio N facelift Launch Date) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जारी की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट में एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं।
साइज एसयूवी सेगमेंट में होगी लॉन्च
जारी की गई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली स्कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट की तैयारी की जा रही है। इस गाड़ी के लॉन्च से पहले इस एसयूवी (Best SUV in India) को भारत में टेस्ट किया जा रहा है। इसी टेस्टिंग के दौरान इसे एक बार फिर से देखा गया है।
रिपोर्ट में दी गई है ये जानकारी
टेस्टिंग के दौरान देखने को मिल रहा है कि इस यूनिट को पूरी तरह से ढका गया था। जिसकी वजह से एक्सटीरियर की ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके फ्रंट (Scorpio N facelift Design) में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाने वाले हैं। लेकिन इसकी फ्रंट ग्रिल और बंपर में कुछ बदलाव किये जाने की संभावना है। इसके साथ ही में इसमें आपको 18 इंच का अलॉय व्हील्स मिल सकता है। इस व्हील्स का नया डिजाइन होने वाला है।
इंटीरियर में किये जाएंगे ये बदलाव
जारी की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा बदलाव एसयूवी के इंटीरियर में किये जाने वाले हैं। जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक इसमें आपको नया 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, (Scorpio N facelift) ड्यूल जोन ऑटो एसी, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटिड सेकेंड रो सीट, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाएंगे।
इंजन भी होगा बेहद दमदार
महिंद्रा की ओर से एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव किये जाने की संभावना नहीं है। इस गाड़ी में आपको मौजूदा दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन (Scorpio N facelift turbo diesel engine) के विकल्प को ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ ही में इसे छह स्पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प के साथ लॉन्च किया जाएगा। एसयूवी को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ भी ऑफर किया जाएगा।
इस दिन लॉन्च होगी ये शानदार कार
निर्माता की ओर से एसयूवी के फेसलिफ्ट की जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है। हालांकि उम्मीद (Scorpio N Price) लगाई जा रही है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में 2026 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।