Gold Silver Rates : सोने व चांदी की कीमतों में आया बिखराव, जानें ताजा अपडेट

Gold Silver Rates : सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल देखी जा रही है। अब इस उतार-चढ़ाव के चलते सर्राफा बाजार में खुब हलचल मची हुई है। अब इसी बीच सोने व चांदी की कीमतों (Gold silver Price) में बड़ा बिखराव देखा गया है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के रेट क्या चल रहे हैं।

हाल के दिनों में सोने-चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी, लेकिन अब अचानक से इन कीमती धातुओं की कीमतों (Gold Silver Rate) में गिरावट देखी गई है। सोने के मुकाबलेर चांदी की कीमतों में खूब गिरावट आई है। अब इस उतार-चढ़ाव के चलते सोने व चांदी की कीमतों में खूब बिखराव देखा जा रहा है, जिसके चलते इन्वेस्टर्स और आम नागरिकों के मन में चिंता बनी हुई है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि अभी सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।

एक ही दिन में इतना गिरा सोना
आज सोने के भाव में गिरावट आई है। आज 31 जनवरी को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,240 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि बीते दिनों इसका भाव 1,57,440 रुपये पर था। यानी एक ही दिन में 22 कैरेट सोने की कीमतों (22 carat gold prices) में 9,200 रुपये की गिरावट आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो बीते दिनों 1,65,310 रुपये पर बने हुए थे। यानी 24 कैरेट में भी 9,660 रुपये की नरमी आई है।

सबसे ज्यादा इन बाजारों में क्रैश हुए भाव
जानकारी के लिए बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में यह क्रैश खासतौर से जयपुर, उदयपुर, जोधपुर समेत राजस्थान के कई सर्राफा बाजार में हुआ है। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती, प्रॉफिट बुकिंग और इंटरनेशनल संकेतों के चलते सेलिंग का दबाव बढ़ गया है।

MCX पर क्या चल रहे चांदी के रेट
बात करें चांदी की कीमतों की तो चांदी की कीमतों (Silver Price) में तो तूफानी नरमी देखने को मिल रही है। जहां एक ओर सुबह चांदी का भाव 4,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था, लेकिन कुछ ही समय में चांदी के भाव में 65,000 रुपये की गिरावट आई है और अब चांदी 3,50,000 रुपये प्रति किलो पर बेची जा रही है। MCX पर चांदी की कीमतों (Silver prices on MCX) ने चार दिन पहले ही 4,20,048 रुपये का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था, जहां सिर्फ 4 दिनों में ही चांदी में 80,000 रुपये से ज्यादा दाम बढ़ गए थे।


बीते दिनों सर्राफा बाजार ओपन होने के साथ ही चांदी की भारी बिकवाली (Heavy selling of silver) शुरू हो गई, जिससे एक ही दिन में चांदी की कीमतों में कुल 85,000 रुपये की गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार तो एक दिन में 1,28,000 रुपये तक की कमी की आशंका जताई गई है।

किन कारणों के चलते गिरे दाम
एक्सपर्ट का कहना है कि अचानक से सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में यह गिरावट कई कारणों के चलते आई है। इन कारणों में निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग, वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी धातुओं में सुधार, अमेरिकी डॉलर की ताकत आदि के चलते आई है। सोने-चांदी की कीमतों मेंर अचानक से इस गिरावट से तेजी में निवेश करने वालों को नुकसान हुआ है।

एक्सपर्ट ने इन्वेस्टर्स को दी यह सलाह
एक्सपर्ट का कहना है कि भले ही अभी यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म में यानी भविष्य के लिए सोने-चांदी को सेफ इन्वेस्टमेंट (Safe investment in gold and silver) माना जाता है। इन्वेस्टर्स को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है और बाजार के ट्रेंड पर नजर रखनें के लिए सलाह दी गई है।

Leave a Comment