Gold – Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में अचानक रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों से कीमती धातुओं के रेट रॉकेट की स्पीड से नीचे की ओर दौड़ रहे हैं। अब सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर थम गया है आगे नीचे खबर में जानते हैं लेटेस्ट रेट।
सोने-चांदी के बढ़ते भाव दुनिया भर में तहलका मचा रखा था। 29 जनवरी शाम सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate Today ) में ऐसी गिरावट आई की सभी के होश उड़ गए। दरअसल, एक झटके में चांदी 4,20,000 से 3,50,000 रुपए किलो के करीब आ गई। इसके साथ ही सोने में भी तगड़ी गिरावअ आई है। सोना 1,80,000 रुपये से गिरकर आज 31 जनवरी को MCX पर 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
एक दशक में सबसे बड़ी गिरावट –
पिछले 10 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 और 26 में सोने चांदी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है और अब हाल ही में अचानक मार्केट में क्रेश जैसी स्थिति बनी है जिसे अबतक की सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है। इससे पहले सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Down) में इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है।
अब सोने और चांदी की कीमतों (Sona Chandi rate) में लगातार हो रही तेजी पूरी तरह से थम गई है। आज यानी 31 जनवरी की सुबह देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1,69,340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। आज मुंबई में गोल्ड की कीमत (mumbai gold price) 1,69,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर सोना 5,087.73 प्रति औंस पर आ गया है।
दरअसल कमजोर वैश्विक रुझान डॉलर में उछाल और निवेशकों की ओर से भारी मुनाफा वसूली की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में कितनी गिरावट आएगी। जिस तरह से सोने-चांदी के रेट तेजी से कम हो रहे हैं ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि इस गिरावट में ब्रेक लगेगा।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rate) कम होकर 1,69,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी घटकर 1,55,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई हैं।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव (Sone ka Bhav) 1,55,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,69,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Latest Rate) 169190 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 155090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोने 24 कैरेट सोने
दिल्ली 155240 169340
मुंबई 155090 169190
अहमदाबाद 155140 169240
चेन्नई 155090 169190
कोलकाता 155090 169190
हैदराबाद 155090 169190
जयपुर 155240 169340
भोपाल 155140 169240
लखनऊ 155240 169340
चंडीगढ़ 155240 169340
आने वाले दिनें में और महंगा होगा सोना –
एनालिस्ट्स को सोने में और तेजी (Gold Rate) आने की गुंजाइश दिख रही है। सोसाइटे जेनरल का अनुमान है कि साल के आखिर तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। इस बीच, मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि रैली जारी रह सकती है और बुल केस में सोना 5700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।
चांदी में 90 हजार की गिरावट –
पिछले काफी दिनों से चांदी की कीमतों (Silver Price) में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा था, लेकिन दो दिन में चांदी धड़ाम से नीचे गिरी है। 31 जनवरी की सुबह कीमत 2,91,000 रुपये किलोग्राम पर बंद हुई है यानी एक दिन में चांदी 90 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। 29 जनवरी को चांदी 4 लाख 20 हजार रुपये ऑलटाइम हाई पर कारोबार कर रही थी, जो अब सातवें आसमान पर सीधे जमीन पर आकर गिरी है।