Gold Silver Crash : सोने चांदी की कीमतों में पिछले काफी सयम से तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं अब इसमें गिरावट आई है। कीमतों में तेजी (Gold Price Today) का ये दौर आने वाले दिनों में भी बरकरार रहने वाला है। सोने चांदी की कीमत हाई से एकदम लो पर आ गई है। आइए जानते हैं आज सोने और चांदी का क्या रेट चल रहा है।
सोने चांदी की कीमतों में अब एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। बता दें कि आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में नरमी देखने को मिल रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी
भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ समय से जारी सोने और चांदी की तूफानी तेजी देखने को मिल रही थी, हालांकि अब इसपर ब्रेक लग गया है। दोनों कीमती धातु रिकॉर्ड ऊंचाई (Gold and silver price Hike) को छूने के बाद गिर गई है। MCX पर आज गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल 11 बजे MCX पर सोने की फरवरी वायदा 15,246 रुपए यानी 9 प्रतिशत गिरकर 1,54,157 रुपए प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Price on MCX) के लेवल पर जा पहुंची थी। वहीं MCX सिल्वर मार्च वायदा लगभग 1 लाख रुपए यानी 26 प्रतिशत गिरकर 2,97,180 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है।
घरेलू बाजार में सोने का ताजा रेट
घरेलू बाजार के बारे में बात करें तो फिर आज आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए (IBJA Latest Update) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव अब 1,75,340 रुपये के स्तर पर आ पहुंचा है। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले ही सोने ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, अब इसमें आई इस कमी ने बाजार (Sone ka rate) के समीकरण में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। सोने की कीमतों में आई इस नरमी को बाजार के विशेषज्ञ एक सुधार के तौर पर देखा जा रहा है। 1,75,340 रुपये का ये रेट ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रेरित करने वाला है।
चांदी की कीमतों भी आई गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी आज कुछ फीकी पड़ती नजर आ रही है। चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की जा रही है। जोकि निवेशकों के लिए एक बड़ा अपडेट (Gold Price Update) बनकर सामने आ रही है। आईबीजेए के अनुसार, अब 1 किलो चांदी की कीमत कम होकर 3,79,988 रुपये पर कारोबार कर रही है। चांदी की कीमतों में आई ये गिरावट इस बात की ओर इशारा कर रही है कि अब बाजार में मुनाफा वसूली का दौर शुरू हो गया है। जोकि लोग चांदी (Silver price Hike) में बड़े स्तर पर निवेश करना चाह रहे हैं। उनके लिए 3,79,988 रुपये प्रति किलोग्राम का ये भाव काफी आकर्षक बनकर सामने आ रहा है। चांदी की कीमतों में आई ये गिरावट बाजार की भविष्य की चाल को तय करने में मदद करने वाली है।
इंटरनेशनल बाजार में ये हैं सोने का रेट
इंटरनेशनल बाजार में कीमतें अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से लगभग 3 प्रतिशत नीचे आ गिरी है। गुरुवार को सोने और चांदी दोनों ने अब तक का सबसे उच्चतम स्तर को टच कर लिया था। इसके बाद निवेशकों (Gold and silver Investment) द्वारा मुनाफावसूली करने के कारण कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की जा रही थी। इसके बावजूद आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितता की वजह से ये धातुएं 1980 के दशक के बाद से अपने सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
स्पॉट गोल्ड की इतनी है कीमत
शुक्रवार को एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,900 डॉलर (Gold and silver Price in Dollar) के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। इससे पहले गुरुवार को सोना 5,594.82 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 10 प्रतिशत से ज्यादा आ गिरा था। सत्र के अंत में मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। दूसरी ओर चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी मामूली सा सुधार देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को 89 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। गुरुवार को चांदी ने भी 121.64 डॉलर का अपना रिकॉर्ड स्तर बना चुका था। इसके बाद इसमें 21 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की जा रही है।
सोने की कीमतों में तेजी की वजह
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस तेजी के पीछे कई बड़े वैश्विक कारण बताये जा रहे हैं। इनमें प्रमुख सहयोगियों के साथ टैरिफ को लेकर बढ़ा तनाव, वेनेजुएला और ईरान (Gold and silver) से जुड़े जोखिम और ग्रीनलैंड से जुड़ी रणनीतिक चिंताओं को शामिल किया जा रहा है। इसके साथ ही में अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप होने की बढ़ती उम्मीद ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। वैश्विक विकास में सुस्ती, अमेरिका (Gold and silver in America) के ऊंचे कर्ज और डॉलर की संरचनात्मक कमजोरी ने भी निवेशकों को इस ओर आकर्षित किया है।
ट्रंप करेंगे बड़ा ऐलान
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों में कोई खास बदलाव नहीं किया है। ऐसे में अब निवेशकों की नजर राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल (jerome powell) के उत्तराधिकारी के नाम के ऐलान पर टिकी हुई है। पॉवेल का कार्यकाल मई में खत्म होने वाला है। बाजार को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक जून में ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद लगाई जा रही है। एक्सपर्ट्स ने बताया है कि इन परिस्थितियों में कीमतों में आने वाली छोटी गिरावट (Gold Price Fall) पर भी खरीदार दिलचस्पी दिखा रहे हैं, इससे बाजार का रुख पूरी तरह तेजी की ओर बना हुआ है।