Delhi Weather : दिल्ली वालों आंधी और बारिश के लिए हो जाओ तैयार, IMD ने 7 फरवरी तक के मौसम को लेकर जारी किया बुलेटिन

Delhi ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। हाल ही में मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। आई नीचे खबर में जानते हैं 7 फरवरी तक मौसम का हाल कैसा रहेगा।

देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। कहीं गरज-चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो रही है तो वहीं कुछ राज्यों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है और ठंड कर बार पा रही है।

मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के अनुसार, 31 जनवरी से 7 फरवरी तक तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जिससे हिमालीय राज्यों में जोरदार बर्फबारी हो रही है और उत्तर पश्चिम एवं मध्य भारत के इलाकों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

पहले दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 31 जनवरी से 3 जनवरी के बीच एक्टिव होंगे, जबकि तीसरा विक्षोभ 5 फरवरी से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ एनसीआर में भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली और एनसीआर में आज से मौसम बदल जाएगा। IMD ने दिल्ली में कल बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

गरज चमक के साथ होगी बारिश –

मौसम विभाग (weather update) अपने अपडेट में बदलाव किया है। पहले लगातार तीन दिन तक बारिश होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब रविवार यानी कल ही बारिश होने की संभावना है। IMD की माने तो दिल्ली एनसीआर में शनिवार रात को ही मौसम बदल जाएगा। आज रात में आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बरसात होगी। बारिश के दौरान बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

1 से 6 फरवरी तक होगी बरसात –

आईएमडी (IMD Weather Update) के मुताबिक, कल 1 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस दौरान गरज-चमक को तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बरसात भी होगी।

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने 1 फरवरी से 6 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे और बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार 2 फरवरी से लेकर 6 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में सुबह के समय हल्का कोहरा नजर आएगा। दिल्ली में एक फरवरी से 5 फरवरी तक अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

आज पड़ेगी कड़ाके की ठंड –

शनिवार यानी आज दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी जहां न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सीजन के उसे दिन तापमान से एक पॉइंट सात डिग्री कम है। पालम में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस लोधी रोड में 7.1 डिग्री सेल्सियस रिज केंद्र पर 7.7 और आयानगर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई (AQI) 278 अंक रिकॉर्ड किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।

कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग (IMD Mausam Update) की मानें तो पहली फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद दिल्ली में दो फरवरी को यह 11 से 13 डिग्री, तीन फरवरी को 10 से 12 डिग्री और 4 फरवरी को 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 4 से लेकर 6 फरवरी तक 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड में सर्द हवाएं चलेंगी।

Leave a Comment