Delhi-NCR में करवट लेगा मौसम, IMD ने इन इलाकों में किया येलो अलर्ट जारी

Delhi-NCR Weather : दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में ठंड का दौर अभी भी जारी है। अब इसी बीच दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Ka Mausam) में आगामी दिनों बारिश होने के आसार है, इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके लिए आईएमडी ने कई इलाको में येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ लग रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली वालों (Delhi Weather Alert) को बारिश से प्रदूषण से राहत मिल सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं दिल्ली एनसीआर के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-

इन दो दिनों के लिए किया अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि दिल्ली और NCR क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) के प्रभाव से कल 31 जनवरी और 1 फरवरी को घना कोहरा, गरज के साथ बारिश, 30 से 40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के झौंके के साथ ही बारिश (Delhi NCR me Barish)को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।


कैसा रहेगा दिल्ली का आज का मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज 30 जनवरी को दिल्ली में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है और इस दौरान बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। हालांकि बीच-बीच में धूप निकल सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 19 और 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उसके बाद वीकेंड पर मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आने के आसार है।

बीते दिनों दिल्ली में विजिबलिटी रही बेहद कम
बीते दिनों भी राजधानी में हल्का से घना कोहरा (Fog Alert In Delhi) छाया रहा, जिस वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई है। इस दौरान IGI एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होकर केवल 200 मीटर रह गई थी। इस दौरान आसमान में बादलो की आवाजाही के साथ ही धूप निकलती रही है।

दिल्ली में कहां रहा सबसे ठंडा इलाका
तापमान की बात करें तो बीते दिनों दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Delhi) 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा था। ऐसे में अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम ही रहा था। इस दौरान नमी का स्तर 100 से 83 प्रतिशत के बीच रहा। बीते दिनों दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका (coldest area in Delhi) पालम रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम रहा था और यहां (Palm Weather Forecast) पर न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Comment