DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए हाइक से जुड़ी खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बंपर बढ़ौतरी के आसार है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी पर भी असर पड़ेगा। भले ही यह जनवरी से लागू माना जाएगा, लेकिन इसका ऐलान मार्च में किया जा सकता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
सरकार साल में दो बार कर्मचारियों के डीए का रिविजन करती है। अब जनवरी के डीए को लेकर कर्मचारी ताक लगाए इंतजार में हैं। अब इसी बीच कर्मचारियों के जनवरी के डीए को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्मचारियों के लिए जनवरी की डीए (DA Hike Updates) में बढ़ौतरी वित्तीय तौर पर राहतभरी साबित हो सकती है। आइए खबर में जानते हैं कि जनवरी में कर्मचारियों का कितना डीए बढ़ सकता है।
जनवरी 2026 से इतना होगा डीए
जानकारी के अनुसार जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते(dearness allowances) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी तय मानी जा रही है। अभी कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो इस नई बढ़ोतरी के बाद 60 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी के डीए में यह बढ़ोतरी लेबर ब्यूरो के ठोस सरकारी आंकड़े हैं।
क्या 60 प्रतिशत होगा डीए
AICPI-IW डेटा से कर्मचारियों के आंकड़ें तय होते हैं। नवंबर 2025 में ये अंक 0.5 चढ़कर 148.2 पर पहुंच गया है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियम के अनुसार डीए तय करने के लिए पिछले 12 महीनों के औसत को देखा जाता है।जुलाई से लेकर नवंबर 2025 तक के आंकड़ों का ग्राफ ऊपर गया है। नवंबर के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता 59.93 प्रतिशत पर पहुंच जाता है। इससे यह क्लियर हो गया है डीए 60 प्रतिशत के बेहद करीब पहुंच गया है।
दिसंबर 2025 के इंडेक्स पर टिकी कर्मियों की निगाहें
अब कर्मचारियों की नजरें दिसंबर 2025 के इंडेक्स (December 2025 Index) पर टिकी हुई हैं, अभी जो आया नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर दिसंबर में इंडेक्स स्थिर रहता है, तो इससे कर्मचारियों के जनवरी के डीए (January DA for employees) का औसत 60.34 प्रतिशत बन सकता है। अगर इंडेक्स में गिरावट आती है तो भी यह 60 प्रतिशत के स्तर को बनाए रखेगा।
सरकार की पॉलिसी यही रही है कि वह महंगाई भत्ते का ऐलान पूर्ण अंक (Whole Number) में करती है, दशमलव में नहीं करती है। इस वजह से 60.00 प्रतिशत से लेकर 60.99 प्रतिशत के बीच का कोई भी आंकड़ा 60 प्रतिशत ही माना जाएगा।
कब होगा डीए बढ़ौतरी का ऐलान
भले ही इसका आधिकारिक ऐलान मार्च या अप्रैल के महीने में किया जाता है, लेकिन बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को जनवरी से लेकर ऐलान तक का पैसा एरियर के रूप में भुगतान किया जाएगा। डीए की ये बढ़ौतरी इसलिए खास है, क्योंकि 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का नया चक्र प्रभावी माना जाता है। ऐसे में जब भी नया पे कमीशन लागू होता है तो मौजूदा डीए को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाता है और डीए की गिनती फिर से जीरो से शुरू होती है।