Budget 2026 Update : केंद्र सरकार के द्वारा हर साल 1 फरवरी को बजट पैश किया जाता है। बजट पैश करने का ये रूझान पिछले कई सालों से चलता नजर आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बजट (Budget 2026 Details) को पहली बार कब पैश किया गया था और इसका इतिहास क्या है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
बजट 2026 अब जल्द ही पैश होने वाला है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री संसद में 1 फरवरी को अपना भाषण देंगी। बता दें कि इस बार का बजट (Union Budget History) रविवार के दिन पड़ रहा है। ये निर्मला सीतारमण का 9वां यूनियन बजट होने वाला है। ऐसे में क्या आप इस बजट का इतिहास जानते हैं। आज हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
बजट पैश करने के टूटे रिकॉर्ड
देश की नजरें एक बार फिर आम बजट पर टिकने वाली हैं। बता दें कि अब 1 फरवरी, रविवार को केंद्र सरकार यूनियन बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। इस बार बजट (Big Facts Of Budget) इस वजह से भी खास रहने वाला है, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे लगातार नौवीं बार संसद में पेश करने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि किसी एक प्रधानमंत्री के कार्यकाल में इतने ज्यादा बजट पेश करने वाली वह देश की इकलौती वित्त मंत्री (Indian Budget) बनकर सामने आई है। हालांकि बजट सिर्फ आंकड़ों और घोषणाओं का नाम नहीं है। इसके पीछे एक लंबा इतिहास, कई रोचक किस्से और परंपराएं भी जुड़ी हुई है।
आजाद भारत का ये था पहला बजट
भारत में बजट की शुरुआत आजादी से पहले ही हो चुकी थी। बता दें कि ब्रिटिश शासन के दौरान 7 अप्रैल 1860 को जेम्स विल्सन ने देश का पहला बजट पेश कर दिया था। इसके साथ ही में आजाद भारत (Big Facts Of Budget) का पहला आम बजट 26 नवंबर 1947 को संसद में रखा गया था। उस ऐतिहासिक बजट को आर. के. षणमुखम चेट्टी ने पेश किया था।
निर्मला सीतारमण ने बना दिया नया इतिहास
अगर रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो इस रिकॉर्ड को आज भी कोई नहीं तोड़ पाया है। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री (History Of Budget) के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहते हुए कुल 10 बजट को पेश किया था। 1959 से 1964 के बीच उन्होंने छह बजट दे दिये थे। हालांकि 1967 से 1969 के बीच चार बार बजट भाषण को भी दिया है।
2019 से वित्त मंत्री है निर्मला सीतारमण
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी बजट इतिहास में अहम स्थान रखते हैं। वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने कुल आठ बजट को पेश किया है। शुरुआती तीन बजट (Indian Budget facts) में 1982 से 1984 के बीच आए थे। हालांकि 2009 से 2012 तक यूपीए सरकार में उन्होंने लगातार पांच बजट संसद में पैश किये थे। इसके साथ ही में निर्मला सीतारमण 2019 से देश की पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। अब तक वह एक अंतरिम बजट समेत आठ बजट (How many budgets has Nirmala Sitharaman presented?) पेश कर चुकी हैं। बजट 2026 उनका लगातार नौवां बजट होगा, जोकि अपने आप में एक नया अध्याय जोड़ देने वाला है।
जानिये क्या होती है हलवा सेरेमनी
इतिहास ग्वाह है कि हर बजट से पहले एक खास परंपरा को निभाया जाता है। इस परंपरा को ‘हलवा सेरेमनी’ के नाम से जाना जाता है। बजट डाक्यूमेंट्स की छपाई शुरू होने से पहले वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) में हलवा बनाया जाता है और अधिकारियों में बांट दिया जाता है। इसके बाद बजट से जुड़े सभी अधिकारी ‘लॉक-इन पीरियड’ में चले जाते हैं। इस दौरान उनका बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह बंद रहता है, ऐसे में बजट (Halwa Ceremony Kya hoti h) की कोई जानकारी बाहर लीक नहीं हो पाती है।