Delhi Mausam : दिल्ली में अगले 72 घंटे होगी बारिश, IMD ने इन दो तारीख के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Update : देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। लगातार कई दिनों से एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदानी इलाकों में बरसात हो रही है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और दिन में भी भयंकर ठंड का एहसास होने लगा है। हाल ही में मौसम विभाग ने राजधानी में अगले 72 घंटे बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –

दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ठंड और बढ़ गई है। अब एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है।

दिल्ली के साथ ही एनसीआर (NCR Mausam) में तीन दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच हिमालयी क्षेत्र के प्रदेशों में भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है इसका मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा।

दिल्ली एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम –

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर (kal ka mausam) में कल यानी 31 जनवरी से मौसम बदलेगा। 31 जनवरी को दिल्ली- NCR में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा भी नजर आ सकता है। इसके बाद दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। रात के समय गरज चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1 फरवरी को झमाझम बरसेंगे बादल –

मौसम विभाग (Weather Update) ने 1 फरवरी को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के दौरान बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शाम को भी गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दिन बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं भी चलने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का कोहरा नजर आएगा।

2 फरवरी को भी जारी रहेगी बारिश –

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2 फरवरी को भी दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam update) में बारिश वाला मौसम बना रहेगा। इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम खराब रहने के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी दिखेगा। कुल मिलाकर दिल्ली- NCR में तीन दिन यानी अगले 72 घंटों तक बारिश (IMD Rain Alert) होने के आसार हैं।

5 फरवरी तक ऐसा रहेगा तापमान –

मौसम विभाग (Weather Update) ने पहली से लेकर 5 फरवरी तक दिल्ली में अधिकतम तापमान के 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। IMD की मानें तो पहली से लेकर 3 फरवरी तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली के साथ ही NCR में 3 से लेकर 5 फरवरी तक सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा भी दिखने का अनुमान है।

Leave a Comment