DA Hike Updates : जनवरी का महीना बीतने को है और ऐसे में कर्मचारियों की नजरें जनवरी के डीए पर टिकी हुई है। अब हाल ही में कर्मचारियों के लिए जनवरी के डीए हाइक से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को मिलने वाला जनवरी का डीए (DA Hike Updates) बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि जनवरी के डीए का ऐलान कब होगा।
सरकार साल में दो बार कर्मचारियों के डीए का रिविजन करती है। एक बार जनवरी और जुलाई में कर्मियों के डीए में बढ़ौतरी होती है और इन्हें मार्च और अक्टूबर या नवंबर में लागू किया जाता है।
अभी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike News) 58 प्रतिशत है और बताया जा रहा है कि जनवरी 2026 में कर्मियों का डीए बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
दिसंबर के आंकड़ों पर टिकी कर्मियों की निगाहें
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की निगाहें अभी दिसंबर 2025 के महंगाई आंकड़ों पर टिकी हुई हैं। दिसंबर के आंकड़ों के आधार पर जनवरी 2026 से मिलने वाला डीए(Dearness Allowance) में इजाफा क्लियर होगा। मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट की तरफ से यह आंकड़ा जारी होता है। सरकार ने डीए में आखिरी बार जुलाई 2025 में बढ़ौतरी की थी, जिसमे डीए 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया था। अब दिसंबर के आंकड़े आते ही अगली बढ़ोतरी तय हो जाएगी।
क्यों दिया जाता है कर्मियों को डीए
डीए का असर कर्मचारियों की सैलरी पर भी पड़ता है। डीए रिविजन का मकसद कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देना है। DA में बढ़ौतरी से कर्मियों की सैलरी में इजाफा होता है। डीए बढ़ौतरी का असर ट्रांसपोर्ट अलाउंस (transport allowance) पर भी पड़ता है, क्योंकि डीए TA पर भी लागू होता है। हालांकि, डीए का असर हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) पर नहीं पड़ता है। जब बेसिक सैलरी में बदलाव होता है, तभी एचआरए में बदलाव होता है, जैसे किसी नए वेतन आयोग के लागू होने पर होता है।
कैसे होगा कर्मियों का डीए केलकुलेट
AICPI-IW डेटा से कर्मियों का डीए (DA Hike)तय किया जाता है। अब नवंबर 2025 में यह इंडेक्स 148।2 रहा था। अगर दिसंबर 2025 में भी ऐसा ही आंकड़ा रहता है, तो कर्मचारियों के DA में 5 प्रतिशत का इजाफा तय माना जा रहा है। यानी कर्मियों का DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो सकता है। डीए को केलकुलेट करने का फॉर्मूला इस प्रकार है।
DA ( प्रतिशत) = [{(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW × 2.88) − 261.41} ÷ 261.41] × 100 − मौजूदा DA
इस हिसाब से देखें तो मौजूदा डेटा पर कर्मचारियों का जनवरी का डीए (January DA for employees) लगभग 63 प्रतिशत बैठता है।
ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर डीए का असर
बता दें कि ट्रांसपोर्ट अलाउंस (transport allowance) शहर और पे-लेवल के हिसाब से तय किया जाता है। शहरों को X, Y और Z कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जिसमे से X शहरों में TA सबसे ज्यादा दिया जाता है। भले ही TA एक तय रकम होती है, लेकिन फिर भी उस पर DA जुड़ता है और डीए बढ़ने के साथ ही TA भी उसी अनुपात में बढ़ जाता है।
जैसे कि अगर किसी लेवल-5 कर्मचारी का बेस TA (Base TA of Level-5 employee) 1,800 रुपये के आस-पास होता है तो 50 प्रतिशत DA पर TA = 2,700 रुपये होता है और 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते पर TA = 2,844 रुपये होता है। ऐसे में अगर डीए बढ़कर 63 प्रतिशत पर पहुंच जाता है तो इससे टीए 2,934 रुपये हो जाता है। यानि देखा जाए तो केवल DA बढ़ने से हर महीने लगभग 90 रुपये का फायदा होगा।