Sarso Bhav 2026 : सरसों का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, आवक में कमी, सरसों दाम 10 हजार तक

Sarso Bhav 2026 : सरसों का भाव 2026 में अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। साल 2026 की शुरुआत सरसों के दामों में तेजी के साथ ही हुई है। इस वर्ष तो सरसों की कीमतों में अलग ही तेजी देखने को मिली है। शायद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसानों ने अपनी फसल सरकारी बोली पर MSP पर न बेचकर प्राइवेट खरीदारों को बेची है। किसानों को ऑन सीजन में भी सरसों के दाम Sarso MSP Bhav से अधिक मिले थे। दूसरी, तरफ सरकार की तरफ से सरसों का एमएसपी भाव भी बढ़ाया गया है। इन दिनों की बात करें तो सरसों की आवक कम हो रही है तो दूसरी तरफ सरसों के रेट बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ ही दिनों में सरसों का भाव 10000 हजार रुपये प्रति क्विंटल को पार कर चुका है। Sarso Bhav 2026 में यह तेजी सरसों तेल की लगातार बढ़ती मांग के कारण है।

Sarso Bhav 2026 उद्देश्य


Sarso Bhav 2026 किसानों के लिए जानना बहुत जरूरी है। इसका जुड़ाव केवल किसान वर्ग से ही नहीं, हर घर की रसोई से हैं। सरसों की कीमत सरसों के तेल के भाव के आधार पर तय होती है। सरसों तेल की खपत देश की हर रसोई में होती है। त्योहारी सीजन में सरसों तेल की डिमांड और खपत और ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं, बहुत सारे किसानों ने अपनी सरसों की फसल को रोक कर रखा है। ऐसे में उन किसानों को पता होना चाहिए की मंडी में सरसों का भाव क्या चल रहा है। सरसों के भाव में आगे कितना बदला हो सकता है। यह सब आपको Sarso Bhav 2026 आर्टिकल में देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

Sarso Bhav 2026 Overview

Article Title Sarso Bhav 2026
उद्देश्य सरसों भाव की जानकारी
सरसों का भाव10000 रुपये प्रति क्विंटल तक
Sarso MSP6613 रुपये प्रति क्विंटल
सरसों का नया बीजClick Here
सरसों तेल का भावClick Here
Our WebsiteClick Here

बाजार में सरसों की आवक


बाजार में इन दिनों सरसों की आवक में कमी देखी जा रही है। लोगों के सरसों के स्टोक खत्म हो रहे हैं। वहीं, व्यापारियों की तरफ से सरसों की मांग लगातार बढ़ रही है। सरसों का बाजार अब तेज है, वहीं आवक के नाम पर नरमी स्पष्ट तौर पर दिख रही है। Sarso Bhav 2026 इसी वजह से तेज बना हुआ है। आने वाले महीनों में Sarso Bhav 2026 में और ज्यादा तेजी आने की संभावना दिखाई पड़ती है। सरसों का भाव बढ़ता है तो इसका असर आने वाले समय में अन्य वस्तुओं की कीमतों में भी देखने को मिल सकता है।

इस बार सरसों की देखने को मिलेगी अच्छी बिजाई


सरसों तेल की कीमतों को देखते हुए सरसों की मांग लगातार बढ़ रही है। विदेश से आने वाला पाम तेल भी महंगा है तो इसके चलते इस बार सरसों की बिजाई अच्छी होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण कई इलाकों में बारिश के बाद जमीन में नमी ज्यादा हो गई है, जिसकी वजह से सरसों की बिजाई में देरी होने की भी आशंका है। लोग बड़े स्तर पर गेहूं की जगह सरसों की बिजाई कर सकते हैं, क्योंकि इस बार सरसों के एमएसपी में भी 400 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, मार्केट प्राइस की बात करें तो वह तो पहले ही 10000 रुपये का रिकॉर्ड तोड़ चुका है।

Sarso ka MSP में किया गया इजाफा


सरकार की तरफ से सरसों के एमएसपी भाव में इजाफा किया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से सरसों के एमएसपी भाव में 413 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद साल 2027-28 के लिए सरसों का एमएसपी भाव 6612 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। आने वाले दिनों में इसका असर सरसों की बिजाई पर भी देखने को मिलेगा और सरसों की बिजाई बढ़ सकती है। सरसों की कीमत बढ़ने से लोगों को इसका फायदा मिलेगा, किसान वर्ग सरसों की एमएसपी बढ़ाए जाने से खुश नजर आ रहा है। बता दें कि पहले सरसों का एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल था।

Important Links

Mustard Seed RH 725 Click Here
Our Website Click Here

कहां पर क्या चल रही है सरसों की कीमत (Sarso ki kimat Update)

  • मुरैना मंडी में सरसों का भाव 9430 रुपए प्रति क्विंटल
  • कोटा मंडी में सरसों का भाव 9480 रुपए प्रति क्विंटल  
  • अलवर मंडी में सरसों का भाव 9550 रुपये प्रति क्विंटल  
  • इलाहाबाद मंडी में सरसों का भाव 8940 रुपए प्रति क्विंटल
  • रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 8640 रुपये प्रति क्विंटल
  • गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 8670 रुपये प्रति क्विंटल
  • बीकानेर मंडी में सरसों का भाव 8780 रुपये प्रति क्विंटल
  • जैतसर मंडी में सरसों का भाव 8930 रुपए प्रति क्विंटल
  • पदमपुर मंडी में सरसों का भाव 8580 रुपए प्रति क्विंटल
  • गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 8776 रुपए प्रति क्विंटल
  • शमशाबाद मंडी में सरसों का भाव 9255 रुपए प्रति क्विंटल
  • सिरसा मंडी में सरसों का भाव 8455 रुपए प्रति क्विंटल
  • रावतसर मंडी में सरसों का भाव 8554 रुपए प्रति क्विंटल
  • गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 8552 रुपये प्रति क्विंटल 
  • सलोनी प्लांट पर सरसों का भाव 10001 रुपया प्रति क्विंटल
  • बूंदी देई मंडी में सरसों का भाव 8445 रुपये प्रति क्विंटल
  • भरतपुर मंडी में सरसों का भाव 8445 रुपए प्रति क्विंटल
  • सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव 9355 रुपए प्रति क्विंटल
  • मालपुरा मंडी में सरसों का भाव 9455 रुपये प्रति क्विंटल
  • जयपुर मंडी में सरसों का भाव 9355 रुपए प्रति क्विंटल
  • नोहर मंडी में सरसों का भाव 8755 रुपए प्रति क्विंटल
  • आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 8770 रुपये प्रति क्विंटल

नोट : मंडियों में भाव फसल की क्वालिटी पर निर्भर रहता है। हर किसान को एक जैसा दाम नहीं मिलेगा। मंडी में बोली व क्वालिटी और मांग पर दाम निर्धारित रहता है।

Sarso Bhav 2026 निष्कर्ष

सरसों का भाव 2026 में काफी तेज चल रहा है। सरसों के भाव की शुरुआत 2026 में तेजी के साथ ही हुई थी। मार्केट में जिस समय नई सरसों आई, उस समय भी किसानों को एमएसपी से अधिक दाम प्राइवेट व्यापारियों से मिला था, जिसका साफ असर अब बाजार में सरसों के तेल पर देखा जा रहा है जो कि 200 रुपये प्रति लीटर तक जा चुका है। सरसों का भाव भविष्य में भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि सरसों की डिमांड अभी कम नहीं हुई है। जबकि आवक में काफी गिरावट देखी जा रही है, ऐसे में भविष्य में सरसों की कीमत तेज हो सकती है।

Sarso Bhav 2026 FAQs


मार्केट में सरसों का भाव क्या चल रहा है?
मार्केट में सरसों की कीमत 8000 रुपए से 10000 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।

सरसों का एमएसपी भाव क्या है?
सरकार की तरफ से सरसों का नया एमएसपी भाव 6613 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

सरसों की कीमत कब कम होगी?
फिलहाल सरसों की कीमत कम होने का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा सकता, क्योंकि अभी आवक बहुत कम है और डिमांड लगातार बनी हुई है।

सरसों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है?
सरसों की डिमांड को देखते हुए व्यापारी अंदाजा लगा रहे हैं कि सरसों की कीमत 9000 रुपये प्रति क्विंटल से 12000 रुपये प्रति क्विंटल तक जा सकती है। दाम क्वालिटी पर निर्भर करेगा।

सरसों की खेती के लिए कब बिजाई करें?
सरसों की खेती के लिए फिलहाल उपयुक्त समय चल रहा है, किसानों को अभी बिजाई कर देनी चाहिए।

Leave a Comment