Sone Chandi Bhav : सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी के बाद अब ऐतिहासिक गिरावट आई है। कल और आज में सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट से शेयर बाजार हिल गया है। एक झटके में सोना 9 प्रतिशत से ज्यादा सस्ता हो गया है और चांदी 17 प्रतिशत गिरी है। यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। अचानक आई गिरावट से मार्केट क्रेश की स्थिति में पहुंच गई थी। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं या फिर गहने बनवाने की योजना बना रहे हैं तो आज के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
सोने और चांदी में बड़ी गिरावट आई है। काफी दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहे थे, लेकिन अब अचानक सोने और चांदी के रेट धड़ाम से नीचे गिरे हैं। कीमतों में भारी गिरावट (Gold-Silver Price Down) के साथ वायदा बाजार में कोहराम मच गया। 29 जनवरी को शाम 9 बजे के करीब चांदी 65 हजार रुपये सस्ती हुई। इसके बाद यह संभलकर 4 लाख के आंकड़े पर फिर से पहुंच गई थी। लेकिन 30 जनवरी को वायदा कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में बीते कई महीनों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई।
चांदी 18% और सोना 9% सस्ता –
चांदी (Slver Rate) के वायदा भाव लगभग 18% गिरकर 3.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए है, जबकि सोने की कीमत में करीब 9% की भारी गिरावट दर्ज की गई है और यह 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ है। सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में अचानक आई गिरावट के पीछे कई अहम कारण हैं। दरअसल, ऊंचे स्तरों पर निवेशकों द्वारा तेज से मुनाफावसूली, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण कीमती धातुओं पर जबरदस्त दबाव देखने को मिला। ऐसे में रेट नीचे आ गए हैं।
चांदी में 80 हजार की गिरावट –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Silver Rate Down) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 80 हजार रुपये सस्ती हुई है यानी लगभग 18% टूटकर 3,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यह एक दिन में चांदी की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार को चांदी करीब 9% की तेजी के साथ 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी और 3,99,893 रुपये पर बंद हुई थी।
सोना 15 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता –
सोने के वायदा भाव (Gold Rate) में भी तेज बिकवाली के चलते MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 15,246 रुपये टूटकर 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले गुरुवार को सोना करीब 9% उछलकर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था, हालांकि बाद में मुनाफावसूली के चलते यह 1,69,403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया था।
एक्सपर्ट ने दी राय –
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि शुक्रवार को सोना और चांदी सभी श्रेणियों- मेगा और मिनी कॉन्ट्रैक्ट्स में लोअर सर्किट में चले गए। उन्होंने बताया कि ऊंचे स्तरों से जबरदस्त मुनाफावसूली देखने को मिली है और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में गिरावट वायदा बाजार की तुलना में कहीं ज्यादा रही है। घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर ETF की कीमतों में भी 20% तक की तेज गिरावट आई।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वार्श सख्त मौद्रिक नीति अपनाते हैं, तो डॉलर में और मजबूती आएगी, जिसका सीधा असर सोना और चांदी जैसी सुरक्षित निवेश वाली धातुओं पर देखने को मिलेगा। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने गुरुवार को संकेत दिया कि वह शुक्रवार सुबह फेड चेयर जेरोम पॉवेल के उत्तराधिकारी की घोषणा करेंगे। इस दौरान 6 प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.33% की तेजी के साथ 96.60 पर कारोबार करता नजर आया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बड़ी गिरावट –
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में भारी बिकवाली के चलते बड़ी गिरावट आई है। कॉमेक्स (COMEX Latest Silver Price) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 19.30 डॉलर या 16.87% गिरकर 95.12 डॉलर प्रति औंस के इंट्रा-डे निचले स्तर तक आ गई, जबकि इससे पहले के सत्र में इसने 121.78 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। वहीं, कॉमेक्स (COMEX Silver Rate) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 392.1 डॉलर या 7.32% टूटकर 4,962.7 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि गुरुवार को इसने 5,626.8 डॉलर प्रति औंस का ऑल-टाइम हाई बनाया था।