Haryan weather update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। बीते कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है जिसकी वजह से अब दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
Weather Update – देशभर में भयंकर ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से अब मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग ने मध्य भारतीय राज्यों से लेकर उत्तर पश्चिम में कई स्थानों पर अब मौसम तेजी से बदलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों में गरज चमक के साथ बरसात होने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही इनमें शामिल कई राज्यों में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा (Haryana Ka Mausam) जैसे कुछ राज्य घने कोहरे का सामना करेंगे।
इस दिन होगी बारिश –
मौसम विभाग ने शुक्रवार को अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 30 जनवरी की रात पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने से उत्तर पश्चिम भारत में गरज चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है इसके साथ ही बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
वहीं 31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बरसात और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। ऐसा ही मौसम हिमाचल प्रदेश, पंजाब (punjab ka mausam), हरियाणा, चंडीगढ़ में 1 फरवरी को रह सकता है।
1 और 2 फरवरी को होगी बारिश –
उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में 1 और 2 फरवरी को तेज हवा के साथ बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान में 3 फरवरी तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश (MP ka Mausam) में 1 और 2 फरवरी को और छत्तीसगढ़ में 2 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावनाएं बताई जा रही हैं।
इन राज्यों में बदलेगा मौसम –
IMD के मुताबिक, 31 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में सुबह और रात के समय घना कोहरा नजर आ सकता है। 1 फरवरी तक पंजाब के कुछ इलाकों, हरियाणा (Haryana ka Mausam), चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के आसार हैं। यूपी को छोड़कर तीनों राज्यों में 30 और 31 जनवरी को लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है।
24 घंटों में बढ़ेगा तापमान –
मौसम विभाग (Weather Update) ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। हालांकि, इसके 2 बाद ही 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। मध्य भारत में 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। जबकि, इसके 2 दिनों के बाद गिरावट के आसार हैं। महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।