Gold Silver Price : सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी का दौर जारी है। आज 30 जनवरी को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही एक बार फिर सोने की कीमतों में उछाल आया है। एक यूनिट की कीमत में खूब इजाफा देखा गया है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
जनवरी का महीना बीतते-बीतते सोने की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रही है। अभी भी सोने की कीमत (Sone Ke Rate) में तेजी का सिलसिला जारी है। सोने और चांदी के बढ़ते दाम अब रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
घरेलू बाजार के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव (Gold price in international market) 5595.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोने की कीमतों में ये तेजी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भूराजनीतिक तनावों के बीच सेफ एसेट के तौर पर जो मांग बढ़ी है, उसके चलते आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने बीते दिनों आगामी समय में एक ओर जंग को लेकर जानकारी दी है, जिसे ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ाव है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि हमने 8 युद्ध सुलझा लिए हैं, और अब जल्द ही एक और होने वाला है। लेकिन इस मसले को भी हम जल्द ही सुलझा लेंगे।
दिल्ली में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate in Delhi) 179010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट का भाव 164110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने के भाव
वहीं, आज 30 जनवरी को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate in Mumbai) 163960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है और 24 कैरेट सोने की कीमत 178860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। चेन्नई और कोलकाता में भी सोने के भाव मुंबई की तरह ही चल रहे हैं।
पुणे और बेंगलुरु में सोने के भाव
पुणे के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का भाव (Gold Rate in Pune) 178860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोना 178860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जार हा है। बेंगलुरु में भी पुणे के समान कीमतें चल रही है।
अहमदाबाद (Gold Rate in Ahmedabad)
22 कैरेट सोने का भाव- 164010 रुपये
24 कैरेट सोने का भाव- 178910 रुपये
हैदराबाद (Gold Rate in Hyderabad)
22 कैरेट सोने का भाव- 163960 रुपये
24 कैरेट सोने का भाव- 178860 रुपये
जयपुर (Gold Rate in Jaipur)
22 कैरेट सोने का भाव- 164110 रुपये
24 कैरेट सोने का भाव- 179010 रुपये
भोपाल (Gold Rate in Bhopal)
22 कैरेट सोने का भाव- 164010 रुपये
24 कैरेट सोने का भाव- 178910 रुपये
लखनऊ (Gold Rate in lucknow)
22 कैरेट सोने का भाव- 164110 रुपये
24 कैरेट सोने का भाव- 179010 रुपये
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22 कैरेट सोने का भाव- 164110 रुपये
24 कैरेट सोने का भाव- 179010 रुपये
जानकारों ने सोने से जुड़ी जानकारी
जानकारों का कहना है कि आगामी समय में सोने की कीमतों (Gold Price Updates) में ओर तेजी आ सकती है। उनका मानना है कि साल 2026 के आखिर तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। वहीं, मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि रैली जारी रहने से बुल केस में सोना 5700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने के आसार है।
अब तक कितने बढ़े चांदी के रेट
बात करें चांदी (Chandi Ke Rate) की तो आज 30 जनवरी 2026 को चांदी 410100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं, विदेशी बाजारों में चांदी का भाव 120.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। जानकारी के लिए बता दें कि चांदी को इन्वेस्टमेंट के साथ ही मजबूत औद्योगिक मांग का लाभ मिल रहा है। इस साल देशभर में अब तक चांदी के रेट (Silver Price) में 69.2 प्रतिशत का इजाफा हो चुका है।