Adulteration in Mustard Oil : हर घर की रसोई में शुद्ध सरसों तेल का यूज किया जाता है। बाजार में कई कंपनियां सरसों के तेल को शुद्ध बताकर सेल करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर शुद्ध सरसों तेल की पहचान क्या होती है, क्योंकि अभी सरसों के तेल में मिलावट की भी कई खबरें आती है। कई बार तेल की फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर सरसों के तेल में मिलावट होती है। आइए खबर के माध्यम से सरसों के तेल (Adulteration in Mustard Oil) में मिलावट को कैसे पहचान सकते हैं।
भारतीय घरों में हर घर में नई-नई डिसेज बनाने के लिए ओर खाने में सरसों का तेल इस्तेमाल होता है, लेकिन अक्सर शुद्ध सरसों के तेल (How to Check Purity of Mustard Oil) में मिलावट की कई खबरें सामने आती है, सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में तेल की शुद्धता और मिलावट का पता लगाना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आखिर शुद्ध सरसों तेल की पहचान कैसे हो सकती है।
सरसों तेल में मिलते हैं ये गुण
दरअसल, आपको बता दें कि सरसों के तेल में कई गुण (Benefits Of mustard oil) पाए जाते हैं। सरसों के तेल में विटामिन ई, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड समेत एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण विघमान हैं, लेकिन FSSAI के अनुसार सरसों के तेल में कई चीजों की मिलावट पाई जा रही है। जैसे शुद्ध सरसों के तेल में आर्गेमोन ऑयल, पाम ऑयल, मिनरल ऑयल या फिर करंजा तेल की मिलावट होती है और इसके साथ ही कई जगहों पर तो आर्टिफिशियल कलर भी जोड़ दिए जाते हैं। FSSAI की जांच (FSSAI investigation) में यह पता चला है कि 33 प्रतिशत सैंपलों में मिलावट मिली है।
कैसे कर सकते हैं शुद्ध सरसों की पहचान
जानकारी के लिए बता दें कि शुद्ध सरसों के तेल (how to find Adulteration in Mustard Oil) में एक तेज, तीखी खुशबू होती है, जो नाक में चुभन भरा एहसास देती है और शुद्ध सरसों का स्वाद भी हल्का तीखा और गरम तासीर वाला होता है। अगर आप जो तेल लाए हैं, उसमे खुशबू बहुत हल्की है या रिफाइंड तेल जैसी महसूस हो रही है तो ऐसे में उसमें किसी सस्ते तेल की मिलावट पाई जा सकती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है।
हथेली पर रगड़कर करें शुद्ध सरसों की जांच
अगर आप शुद्ध सरसों के तेल की पहचान करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले सरसों का तेल लें और हथेली पर लेकर दोनों हाथों से तेल को रगड़ें। अगर वो शुद्ध सरसों का तेल (Disadvantages of adulterated mustard oil) होगा तो रगड़ने पर उसकी महक तेज होगी ओर उसकी महक उभरकर आती है और काफी देर तक बनी रहती है और अगर तेल में मिलावट होगी तो खुशबू जल्दी गायब होगी या फिर खुशबु अलग तरह की लगेगी।
फ्रिज टेस्ट से सरसों की जांच
इसके साथ ही सरसों के तेल (adulterated mustard oil) की पहचान के लिए एक छोटी कटोरी में तेल डालकर 12 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और शुद्ध सरसों का तेल ठंड में गाढ़ा तो हो जाता है, लेकिन परतों में अलग-अलग नहीं जमेगा। ऐसे में अगर तेल अलग-अलग परतों में जमने लगता है या फिर कुछ हिस्सा जमता है और कुछ लिक्विड ही रहे, तो सरसों के तेल में दूसरे तेल की मिलावट हो सकती है।
तेल के रंग से करें मिलावटी तेल की पहचान
शुद्ध सरसों के तेल (pure mustard oil) की पहचान आप खरीदते समय कर सकते हैं। शुद्ध सरसों का तेल का रंग गहरा पीला या हल्का सुनहरा होता है। अगर आपने जो तेल लिया है, वो बहुत ज्यादा हल्का, ट्रांसपेरेंट या बिल्कुल अलग शेड दिखता है तो समझ जाइए की इसमे मिलावट पाई जा सकती है, क्योंकि सरसों के तेल में मिलावटी तेल आर्टिफिशियल रंग की मिलावट होती है, जिससे इसका रंग हल्का और फीका लगता है।