Gold Price : सोने और चांदी कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जाता है। पिछले काफी समय से इसकी कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) का दौर बरकरार है। ऐसे में लोगों के बीच ये कनफ्यूजन बनी हुई है कि क्या सोने और चांदी की खरीदी करनी चाहिए। आइए जानते हैं इसको लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ एक्सपर्ट्स कता रहे हैं कि आने वाले दिनो में भी सोने और चांदी की कीमतों (Silver Price Update) में गिरावट का ये दौर बना रहने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या अब उनको सोने और चांदी की खरीदी करनी चाहिए। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
सोने और चांदी की कीमतों में बरकरार उतार चढ़ाव
सोना और चांदी के बाजार में पिछले दो दिनों से उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। इसने सोना-चांदी (Sone chandi ka rate) के कारोबार से जुड़े व्यवसाइयों से लेकर आम लोगों तक के बीच हलचल मचाकर रख दी है। हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक हो रहा है कि आज सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है या फिर इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है।
इन सब के बीच सोना-चांदी की कीमत हर दिन नए रिकॉर्ड्स (Gold Price Today) पर पहुंच रही है। आज यानी शनिवार, 31 जनवरी 2026 की सुबह तक बाजार में जो अस्थिरता रही है। उसे लेकर जयपुर के ज्वेलरी कारोबारियों और इस क्षेत्र से जुड़े एस्पर्ट्स खरीदारों को ‘बाय ऑन डिप’ यानी गिरावट पर खरीदारी की सलाह देते नजर आ रहे हैं।
गिरते दामों को देखकर व्यापारी हुई हैरान
एक्सपर्ट के मुताबिक, ‘इतिहास में पहली बार शुक्रवार को एक ही दिन के भीतर 65 हजार रुपए तक की तेजी-मंदी दर्ज की जा रही है। हालांकि ऐसा होना बिल्कुल भी संभव नहीं है। इस भारी गिरावट (Gold Silver Price Fall) के बाद शनिवार को बाजार संभलने की कोशिश की जा रही है। इस तरह के उतार-चढ़ाव में व्यापारियों और निवेशकों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत बताई जा रही है।
चांदी की कीमतों में आई तेजी
एक्सपर्ट्स के अनुसार चांदी की कीमतों में उछाल के पीछे सबसे बड़ी वजह चीन बताई जा रही है। इसके तीन प्रमुख वजह मानी जा रही है। दुनिया के 30 प्रतिशत चांदी उत्पादन पर नियंत्रण (Gold Price Fall reason) रखने वाले चीन ने निर्यात पूरी तरह से बंद कर दिया है। चीन अब कच्ची चांदी बेचने के बजाय उससे बने फाइनल प्रोडक्ट्स बेचकर ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं।
चांदी कोई मुख्य खनिज नहीं है, ये कॉपर और जिंक का बाय-प्रोडक्ट (Silver Price Crash) बनकर सामने आ रहा है। चांदी की मांग बढ़ रही है हालांकि उत्पादन सीमित है, जिससे कीमतों में ‘बुलिश ट्रेंड’ यानी लंबी अवधि की तेजी तय है।
शादी ब्याह के सीजन में चांदी खरीदी का बेहतरीन मौका
एक्सपर्ट्स ने बताया है कि जिन घरों में बच्चों की शादियां हैं, उनके लिए फिलहाल खरीदारी करने की राय दी जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सौर पैनल, दवाइयां, ईवी और एआई प्रोडक्ट्स जैसे घरेलू खपत में चांदी की मांग (Silver Price Crash Update) बढ़ने की वजह से कीमतों में फिर से तेजी दर्ज की जा सकती है। मध्यम वर्ग का बजट भले ही डगमगाया है, हालांकि सोना-चांदी भारतीयों के लिए सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि भविष्य की ‘वित्तीय सुरक्षा’ भी है।
बजट से बढ़ी निवेशकों की उम्मीदें
इधर, ज्वेलरी ट्रेड सरकार से बजट में कस्टम ड्यूटी और GST कम करने की अपेक्षा कर रहा है। ऐसे में कारोबारियों का मानना है कि बिक्री कम होने की वजह से लाखों कारीगर बेरोजगार हो रहे हैं। ऐसे में अगर सरकार टैक्स (Silver Price Crash) कम कर देती है तो फिर सोना-चांदी सस्ता होगा, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी और ट्रेड फिर से पटरी पर लौटेगा।