Weather Forecast : उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

Weather Forecast : पूरे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है। अब एक बार फिर शीतलहरे हवांए चल रही है और धूप में भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में उत्तर भारत में कोहरे और ठंड में इजाफा हो सकता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं मौसम (Weather Forecast ) से जुड़े अपडेट के बारे में।


उत्तर भारत में अब बीच में दो दिन बारिश के बाद बरसात का दौर थम गया था, उसके बाद से हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन अब एक बार फिर उत्तर भारत में मौसम करवट लेने वाला है, जिसके लिए आईएमडी की ओर से अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी कर दिया गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आगामी दिनो में उत्तर भारत का मौसम कैसा बना रह सकता है।

4 दिनों तक यहां जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से दिल्ली के साथ ही उत्तर भारत के लगभग 8 राज्यों में ओलावृष्टि के आसार है। ऐसे में आज 31 जनवरी से 3 फरवरी तक यानी की 4 दिनों तक बारिश के साथ ही कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के आसार है। उसके बाद तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5-7 फरवरी के बीच एक्टिव होगा, जिससे उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश (Rain in northwest India) हो सकती है।

दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली के मौसम (Delhi Weather Forecast) की बात करें तो राजधानी में आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और आज 31 जनवरी को शाम में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजधानी (rain alert in delhi) के तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिसके चलते ठंड का असर फिर बढ़ सकता है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम
वहीं, आज 31 जनवरी को यूपी (UP Weather Forecast) के कई इलाकों में कोहरा देखने को मिल सकता है और कल 1 फरवरी से उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार है। प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

उत्तराखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश
इसके साथ ही उत्तराखंड में आज 31 जवनरी से हल्की बारिश (Uttarakhand heavy rain alert) के साथ ओलावृष्टि के आसार है और आईएमडी ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को कुछ जगहों पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जगहों में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चमोली का नाम शामिल है और 3000 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि के आसार है।

हिमाचल और जम्मू में ऐसा रहेगा मौसम
पहाड़ी इलाकों के बारे में बात करें तो हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh ka Mausam) और जम्मू कश्मीर में भी बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना जताई है। ऐसे में मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 2 फरवरी तक बारिश और ओलावृष्टि (IMD hailstorm Alert) की चेतावनी दी है और हिमाचल प्रदेश में 1 फरवरी से 3 फरवरी तक बारिश ओर ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान व बिहार के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD Rain Alert)का कहना है कि राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 4 फरवरी तक बारिश की संभावना हैं। ऐसे में आईएमडी ने राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) के अजमेर, कोटा और जयपुर के साथ ही कई जिलों में बारिश के आसार जताए हैं और बिहार के कुछ इलाकों में 3 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है।

पंजाब हरियाणा के मौसम का हाल
पंजाब हरियाणा के मौसम (punjab haryana weather) की बात करें तो आज 31 जनवरी को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ इलाकों में तो बर्फबारी पड़ने को लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Leave a Comment