rural area link road : हरियाणा में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब हरियाणा के गांवों की सड़क का चौड़ीकरण किया जाने वाला है। इन सड़कों की चौड़ाई 6 फीट तक बढ़ाई जाने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सड़क के इस चौड़ीकरण के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
हरियाणा के गांव की सड़कों का अब चौड़ीकरण किया जाने वाला है। इसकी वजह से गांव के प्रगति कार्य को नए नई रफ्तार मिलने वाली है। इसके साथ ही में गांव (link roads in Haryana) से लोगों को सफर करने में भी काफी ज्यादा आसानी होगी। जानकारी के लिए बता दें कि सड़कों की चौड़ाई 6 फीट तक बढ़ाई जाने वाली है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
25 संपर्क सड़कों को किया जाएगा चौड़ा
गुरुग्राम जिले की 25 संपर्क सड़कों (Link Road) को चौड़ी करने को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की 12 फीट चौड़ी सड़कों को बढ़ाकर 18 फीट का किया जा रहा है। इस परियोजना (Link Road Project) को दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
सड़कों पर वाहन का दबाव होगा कम
लोक निर्माण विभाग (PWD New Project) के मुताबिक, गांवों को जोड़ने वाली लिंक सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। गांवों में बेहतर कनेक्टिविटी और सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए तैयारी की जा रही है। गुरुग्राम जिलेभर में हुए सर्वे से आई रिपोर्ट के बाद विभाग ने लगभग 75 से 80 किलोमीटर (road widening) लम्बाई की सड़कों के विस्तार करने का फैसला कर रही है।
पीडब्ल्यूडी के एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी
इसी वित्तीय वर्ष में इन सड़कों का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में यानी अगले वर्ष बाकी की सौ किलोमीटर के करीब सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाने वाली है। इन सभी सड़कों पर काम पीडब्ल्यूडी (Gurugram rural are link roads) विभाग करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि ये ऐसी सड़कें हैं, जो फिलहाल में 12 फीट चौड़ी हैं।
अब इन सड़कों की चौड़ाई 18 फीट की जाएगी। पीडब्लूडी के कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार (rural link roads widening) ने जानकारी देते हुए बताया है कि वाहनों के बढ़ते दबाव की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को चौड़ीकरण किया जा रहा है। दो साल में यह कार्य पूरा होने वाला है। पहले चरण में 25 सड़कों को शामिल किया गया है।
इन सड़कों का किया जाएगा चौड़ीकरण
गुरुग्राम जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की लंबाई 600 किलोमीटर (link roads in Gurugram) की होने वाली है। इसमें 25 सड़कों की 75 से 80 किलोमीटर तक लंबी सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इन पर लगभग दस करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं। कुछ सड़कों पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जा चुका है।
इसमें रिठौज से धूमसपुर वाया नया गांव, (Gurugram rural areas) सोहना अभयपुर, लोहटकी, खेरला, दमदमा से रिठोज तक 15.62 किमी, मेडाव से उल्लाव और बहरामपुर तक 4.75 किलोमीटर तक, गुरुग्राम-अलवर रोड से सरकारी पॉलिटेक्निक तक डेढ़ किमी आदि सड़कों को शामिल किया गया है।