Gold Silver : सोने चांदी में गिरावट के पीछे यह है असली वजह, इस वजह से गिरे 1.28 लाख दाम

Gold Silver : बीते कुछ समय में सोने-चांदी की कीमतों में खूब तेजी देखने को मिली है। कई दिनों से सोने-चांदी नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। अब अचानक से हाई रिकॉर्ड से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। अगर आप भी आज सोने-चांदी (Gold Silver Rate) में निवेश करने का सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है। चांदी में तो महज 24 घंटे में ही 1.28 हजार की गिरावट दर्ज की गई है।

जहां कुछ समय पहले सोने-चांदी नए रिकॉर्ड बना रही थी। वहीं, अब एक ही बार में रिकॉर्ड बना रही सोने-चांदी के दाम में 24 घंटे के अंदर तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में अचानक से गिरावट ने निवेश के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस दौरान सोने-चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि इन कीमती धातुंओ की कीमतों में कितनी गिरावट आई है।

कितने गिरे सोने-चांदी के भाव
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की एक घोषणा से बुलियन मार्केट में सोने-चांदी की कीमतें धाराशाही हो गई। हालांकि कई ओर कारणों के चलते भी गिरावट आई है। बीते दिनों चांदी कीमतों में लगभग 1.28 लाख रुपये की गिरावट आई और सोने की कीमतों में 10 हजार की गिरावट आई है।

ट्रंप की एक घोषणा से धाराशाही हुए सोने-चांदी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फेडरल रिजर्व (US President Trump) के चीफ के तौर पर केविन वॉर्श के नाम की घोषण की है। ट्रंप ने केविन वॉर्श की तारीफ की है और उन्हें ग्रेट बताते हुए यह कहा है कि वह इन्वेस्टर्स को कभी निराश नहीं करेंगे। वैसे तो पहले केविन वॉर्श फेड रिजर्व के गवर्नर रह चुके हैं। माना जाता है कि वो महंगाई के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हैं।
जैसे ही यह खबर आई की केविन वॉर्श फेड रिजर्व (Kevin Warsh Federal Reserve) के अगले चीफ है तो डॉलर इंडेक्स मजबूत होने लगा, जिसके बाद से इन्वेस्टर्स ने कीमती धातुओं से पैसा निकालना शुरू किया और शेयर बाजारों और डॉलर में पैसा लगाया। इसके बाद बुलियन मार्केट में कीमती धातुंओं में गिरावट आने लगी।

इतने गिरे सोने के भाव
इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से जो कीमतें जारी की गई है, उनके अनुसार बीते 24 घंटो में शुद्ध सोने के भाव (24 Carat Gold Price ) में 9,545 रुपए की कमी आई है और भाव 1,65,795 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इस दौरान गोल्ड फ्यूचर (gold future rate) में भी गिरावट नजर आई है। फरवरी कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने का भाव 15,246 रुपये कम होकर 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यानी की फरवरी कॉन्ट्रैक्ट के सोने के भाव 9 प्रतिशत की गिरावट आई है।

कब बनाया था चांदी ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड
बात करें चांदी की कीमतों (Silver Price) की तो सिर्फ 24 घंटे के दाम में लगभग 80 हजार रुपये की गिरावट आई है। बीते दिनों चांदी की कीमत 40,638 रुपए कम होकर 3,39,350 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। अभी दो दिन पहले ही चांदी की कीमतों (Silver Rate) ने 4.20 लाख रुपये का ऐतिहासिक रिकॉर्ड छू लिया था। लेकिन कुछ समय बाद इसमे गिरावट आई है।

Leave a Comment