February Bank Holidays : जनवरी महीने का आज आखिरी दिन है और फरवरी का महीना शुरु होने को हैं। ऐसे में आरबीआई की ओर से फरवरी महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी गई है। आरबीआई लिस्ट के अनुसार फरवरी के महीने में कई दिनों तक बैंकों (February Bank Holidays ) का अवकाश रहेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि फरवरी महीने में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना है यानी कि इस महीने में बैंक की छुट्टियां बेहद कम होती हैं। आरबीआई नए महीने की शुरुआत से पहले ही बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी जाती है। अब कई मायनों में फरवरी (Bank Holidays List In February) का महीना खास रहने वाला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आरबीआई लिस्ट के अनुसार फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।
बैंक हॉलिडे को लेकर आरबीआई के नियम
RBI नियमों के मुताबिक बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं और रविवार को भी बैंक हॉलिडे रहता है। अब फरवरी (RBI Bank Holidays List) महीने में दूसरा और चौथा शनिवार 14 और 28 फरवरी को है। इन दो दिनों बैंकों का अवकाश रहेगा। इसके साथ ही 1, 8, 18 और 22 फरवरी को चार रविवार हैं। यानी देखा जाए तो 6 अवकाश तो होंगे ही।
इन तीन दिनों लगातार बंद रहेंगे बैंक
बता दें कि 18 फरवरी (February Bank Holidays ) को लोसार त्योहार के मौके पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। लोसार को तिब्बती नव साल के रूप में जाना जाता है। सिक्किम में इस दिन बैंक हॉलिडे रहेगा। वहीं, 19 फरवरी को छात्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर महाराष्ट्र में बैंक अवकाश रहेगा। महाराष्ट्र में यह त्योहार भी है और इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी है। इस वजह से यहां बैंक बंद रहेंगे।
इसके साथ ही 20 फरवरी को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh Bank Holidays) में बैंक बंद रहने वाले हैं। अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में 20 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे।
खुली रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सर्विस
हालांकि, ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बैंक ग्राहक वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए इंटरनेट बैंकिंग (Internet banking) , एसएमएस बैंकिंग का सहारा ले सकते हैं। ऑनलाइन ही ग्राहक अकाउंट बैलेंस और डिटेल देखना, चेक बुक ऑर्डर करना और बहुत से लेन-देन कर सकते हैं। इस दौरान डिजिटल बैंकिंग से चेक रोकना भी बेहद आसान है।