Sarso Mandi Bhav : मंडी में आई नई सरसों, दामों में दिखा ऊछाल

mustard price : सरसों की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अतंराष्ट्रीय स्तर पर मांग बढ़ने की वजह से इसकी कीमतों (mustard price Hike) में तेजी दर्ज की जा रही है। अब मंडी में नई सरसों आ गई है। ऐसे में इसकी कीमतों में फिर से तेजी दर्ज की जा रही है। खबर के माध्यम से जानिये सरसों के ताजा रेट।

रबी सीजन की पहली सरसों मार्केट में आनी शुरू हो गई है। नई फसलों के आने की वजह से इसकी कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही में किसानों (Update for farmers) को भी इसका काफी अच्छा रेट मिल रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सरसों की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते इस बारे में पूरी डिटेल।

सरसों के भाव में दिख रहा है अंतर

कृषि उपज मंडी में नई फसल की आवक के साथ ही रौनक लेकर आ रही है। साल की शुरुआत के साथ ही मंडी में ‘पीले सोने’ यानी नई सरसों की आवक की शुरुआत कर दी है। पिछले दो दिनों से लगातार सरसों (Sarso ka rate) की ढेरी लग रही है, इससे व्यापारियों और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। फिलहाल नमी और गुणवत्ता के आधार पर सरसों की कीमतों में बड़ा फर्क दर्ज किया जा रहा है।

क्वालिटी के हिसाब से मिल रहे हैं रेट

मंडी में आ रही नई सरसों में नमी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से इसकी कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। सूखी और उच्च गुणवत्ता वाली सरसों की कीमत 6500 रुपए प्रति क्विंटल (1 quintal mustard price) तक जा पहुंची है। हालांकि नमी वाली सरसों का न्यूनतम भाव 5300 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। व्यापारियों का मानना है कि जैसे-जैसे धूप खिलेगी और फसल में नमी कम होगी, औसत भावों में और स्थिरता दर्ज की जाएगी।

हर दिन मंडी में आती है इतनी सरसों

मंडी व्यापारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले दो दिनों से मंडी में हर रोज 500 से 600 बोरी सरसों की आवक रही है। फिलहाल ये शुरुआत है, लेकिन फरवरी माह (1 quintal mustard Rate) की शुरुआत के साथ ही खेतों में कटाई जोर पकड़ेगी और मंडी में आवक का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ जाएगा।

मिलों में भी बढ़ी सरसों की मांग

भीलवाड़ा मंडी में आने वाली इस नई सरसों की मांग अभी से पड़ोसी जिलों और तेल मिलों के गढ़ में होने लग गई है। यहां से सरसों के ट्रक सीधे जयपुर, केकड़ी, निवाई और मालपुरा स्थित (Demand of Mustard) बड़ी मिलों के लिए रवाना किया जाएगा। ऐसे में नई फसल का तेल स्वाद और सुगंध में भी काफी ज्यादा बेहतर होगा, इसकी वजह से मिलर्स के द्वारा भी इसकी धड़ाधड़ खरीदी की जा रही है।

Leave a Comment