8th Pay Commission : आ गया फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, लेवल 1 से 18 तक के कर्मियों के खाते में आएंगे इतने रुपये

8th Pay Commission : जनवरी का महीना बीतने को हैं और 1 जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग प्रभावी हो गया है, लेकिन अभी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी तय नहीं हुई है। अब हाल ही में आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates) पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके तहत 1 से 18 तक के कर्मियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

नवंबर में आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission Updates) का गठन कर दिया गया है और अब कर्मचारी ताक लगाए हुए सैलरी बढ़ोतरी से जुड़े अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अब जनवरी का महीना बीतते-बीतते लोगों के बीच इसी बात को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि लेवल 1 से लेकर 18 तक के कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है।

कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Hike) एक ऐसा गुणक होता है, जिसका यूज कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी से रिवाइज्ड बेसिक सैलरी की कैलकुलेशन के लिए होता है। सातवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। अब माना जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.70 से 2.86 के बीच तय हो सकता है।

2.15 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का केलकुलेशन
अगर आठवें वेतन आयोग के तहत सरकार 2.15 के मॉडरेट फिटमेंट फैक्टर तय करती है तो सभी लेवल पर कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है। इस फिटमेंट फैक्टर से लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary of Level 1 Employees) 18,000 से बढ़कर तकरीबन 38,700 हो सकती है। यानी देखा जाए तो अलाउंस को छोड़कर हर महीने 20,700 की बढ़ौतरी होगी। वहीं, लेवल 10 के अधिकारियों की सैलरी 56,100 से बढ़कर 1,20,615 तक पहुंच सकती है। यानी देखा जाए तो सीधे 64,515 रुपये की बढ़ौतरी होगी। वहीं, लेवल 18 के कर्मियों की बात करें तो इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) 2,50,000 से बढ़कर तकरीबन 5,37,500 हो सकती है।

2.86 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का अनुमान
वहीं, आठवें वेतन आयोग में 2.86 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor In 8th cpc) तय होता है तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा। इस फिटमेंट फैक्टर से लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary of Level 1 Employees) 18000 से बढ़कर 51,480 हो सकती है। वहीं, लेवल 3 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 21,700 से बढ़कर 62,062 हो सकती है। वहीं, लेवल 6 के कर्मचारियों की सैलरी 35,400 से बढ़कर 1,01,244 हो सकती है। लेवल 10 के अधिकारियों की बेसिक सैलरी 1,60,446 तक पहुंच सकती है।

1.7 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी केलकुलेशन
इसके साथ ही अगर 1.7 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को तय करती है तो भी कर्मचारियों की सैलरी में कम इजाफा होगा। इससे लेवल 1 के कर्मियों की बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 30600 के पास पहुंच सकती है। वहीं, लेवल 3 के लिए कर्मचारियों की सैलरी (Salary of employees for Level 3) 21700 से बढ़कर 36890 तक पहुंच सकती है और लेवल 6 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 35,400 से बढ़कर 60,000 हो सकती है।


मौजूदा टाइमलाइन के अनुसार आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट (Eighth Pay Commission Report) 2027 के दूसरे छमाही में आ सकती है। आठवें वेतन आयोग के ऐलान का समय बड़े त्योहारों के आसपास रखा जा सकता है।

Leave a Comment